CM Nayab Singh

हरियाणा चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान की मौजूदगी में हुई बैठक

293 0

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में परिक्रमा भी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरियाण चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और प्रदेश के संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा भी मौजूद थे।

नई दिल्ली में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) व प्रदेशाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में बताया। साथ ही दोनों नेताओं ने फील्ड के लिए तय किए गए कार्यक्रमों की भी रिपोर्ट दी।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) व प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि वे भी जिलों में प्रवास करेंगे। साथ ही दोनों नेता अलग-अलग प्रदेश के सभी नब्बे विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। उन्होंने बताया कि मोहनलाल बड़ौली 28 जुलाई से हरियाणा के जिलों का दौरा शुरू करेंगे। और 2 अगस्त से मुख्यमंत्री नायब सैनी का जिला प्रवास कार्यक्रम शुरू होगा।

CM साय ने शत्रुघ्न प्रसाद शर्मा के निधन पर व्यक्त किया शोक

जानकारी के अनुसार हरियाणा विधानसभा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का भी हरियाणा आने का कार्यक्रम है। वे पहले पार्टी के कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भी चुनावी रणनीति को लेकर वे मंथन करेंगे।

इस बैठक में हरियाणा मामलों के प्रभारी डॉ सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी बिप्लब कुमार देव, करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी व संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तीन दिन तक दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उनकी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित और भी कई केंद्रीय व संघ नेताओं के साथ मुलाकात कर सकते हैं।

Related Post

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नए आईटी नियमों पर लगाई रोक, कहा- अभी इसकी कोई जरूरत नहीं

Posted by - August 15, 2021 0
कानून समाचार पोर्टल ‘द लीफलेट’ और पत्रकार निखिल वागले द्वारा दायर की गई याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें आंशिक…

ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जांच नहीं कराना चाहती मोदी सरकार- मनीष सिसोदिया

Posted by - August 26, 2021 0
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से…
SURABHI NARSHIMHA

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की बेटी सुरभि वनदेवी ने भाजपा के उम्मीदवार को हराया

Posted by - March 20, 2021 0
हैदराबाद। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की बेटी  और टीआरएस उम्मीदवार सुरभि वनदेवी (Surabhi Vani Devi) ने स्नातक एमएलसी निर्वाचन…
Pushkar Singh Dhami

पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में वर्चुअल किया प्रतिभाग

Posted by - April 1, 2022 0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों को…