CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री सैनी ने 74 दिन के कार्यकाल में कीं 300 घाेषणाएं

253 0

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के चुनाव शुक्रवार को घाेषित हाे गए हैं। राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। राज्य में मनोहर लाल के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सैनी (CM Nayab Singh) स्वतंत्र रूप से केवल 74 दिन ही सरकार चला सके। अब उनका शेष कार्यकाल चुनाव आचार संहिता में ही व्यतीत होगा। मुख्यमंत्री सैनी ने अपने कार्यकाल के दौरान तीन सौ छोटी-बड़ी घोषणाएं की।

भारतीय जनता पार्टी ने करीब साढ़े नौ साल तक राज करने के बाद बीती 12 मार्च को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बदलकर नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था। 13 मार्च को नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने विधानसभा में बहुमत हासिल किया। 16 मार्च को लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। देशभर में आचार संहिता लग गई। सैनी केवल 74 दिन ही फुलफ्लैश काम कर सके।

आचार संहिता के दौरान ही 19 मार्च को नायब मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ और नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। इसके बाद सभी मंत्रियों ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दिया।

लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित कर दिए गए और छह जून को देशभर में आचार संहिता हटी। जिसके बाद नायब सैनी सरकार एक्शन मोड में आ गई। नायब सैनी ने अपने कार्यकाल के दौरान लगभग तीन सौ छोटी-बड़ी घोषणाएं की और पूर्व मनोहर सरकार के कार्यकाल के दौरान लिए गए करीब एक दर्जन फैसलों को वापस भी लिया गया।

कांग्रेस ने 10 सालों में कुछ नहीं किया: सीएम नायब सिंह

नायब सैनी (CM Nayab Singh) की घोषणाओं की खास बात यह रही कि उन्होंने अपने अल्प कार्यकाल के दौरान घोषणा करने के बाद उसकी अधिसूचना जारी करवाने पर भी जोर दिया। सैनी को सही मायने में 7 जून से 15 अगस्त तक का ही समय मिला, जिसमें उन्होंने खुद को साबित किया।

अब शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद अगले 45 दिन सैनी कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहेंगे, लेकिन उनका यह कार्यकाल भी आचार संहिता में ही बीतेगा।

Related Post

pramila-jaipal

अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

Posted by - March 4, 2021 0
वॉशिंगटन। अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल (Pramila Jayapal) को एकाधिकार व्यापार रोधी, वाणिज्यिक और प्रशासनिक कानून पर संसद की…
Cow

हनुमानगढ़ में बेजुबान पर क्रूरता, गाय के मुंह में डाला विस्फोटक, फटते ही…

Posted by - May 2, 2022 0
हनुमानगढ़: केरल (Kerala) की घटना तो आपको याद होगी जब गर्भवती हथिनी (Pregnant elephant) को विस्फोटक खिलाकर उसकी दर्दनाक हत्या…