CM Nayab Singh

सीएम ने निगम का शुल्क अदा नहीं करने पर बिल्डर की संपत्ति अटैच के दिए आदेश

316 0

गुरुग्राम। गुरुग्राम में गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh ) ने जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने गुरुग्राम के सिविल लाइन्स स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में आयोजित बैठक के एजेंडे में शामिल 20 परिवादों में से 19 का मौके पर ही समाधान किया और एक मामले में अगली बैठक तक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

नायब सिंह (CM Nayab Singh ) ने सेक्टर-51 स्थित मेफील्ड गार्डन सोसायटी को नगर निगम गुरुग्राम को हस्तांतरित करने के मामले में निर्देश देते हुए कहा कि जनहित को देखते हुए यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही निगम का शुल्क अदा न करने पर संबंधित बिल्डर की प्रॉपर्टी को अटैच किया जाए। गांव नूरपुर झाड़सा में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh ) ने जमीन की गलत पैमाइश करने वाले जीएमडीए के पटवारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के भी आदेश दिए।

वहीं डीएलएफ सिटी फेज वन में जलापूॢत संबंधी शिकायत पर मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh ) ने संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि दो महीने के भीतर समस्या का समाधान किया जाए। इस क्षेत्र में आपूॢत के लिए डीएलएफ पानी के स्टोरेज व आपूॢत के सिस्टम को सुदृढ़ करें। गांव धनकोट में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के खाली प्लाटों पर अवैध कब्जों से संबंधित शिकायत में डीसी की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने इस मामले को अगली बैठक तक लंबित रखने के निर्देश दिए।

सीएम नायब सैनी ने बदला हिसार कॉलेज का नाम, अब इस नाम से होगी पहचान

मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh ) की पहल पर जिला व उपमंडल स्तर पर प्रतिदिन जन समस्याओं के निवारण के लिए शुरू किए गए समाधान शिविर के प्रयास की भी बैठक में पहुंचे नागरिकों ने प्रशंसा की।

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के एजेंडे में शामिल कई मामलों में शिकायतकर्ता बैठक से अनुपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने जब इन मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया तो उन्हें अवगत कराया गया कि इन शिकायतों का समाधान हो गया है। मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh ) ने संबंधित मामलों के शिकायतकर्ताओं को स्वयं अपने मोबाइल से कॉल की। उनकी शिकायत के बारे में जानकारी मिली। गांव कन्हई निवासी भागमल यादव, प्रेम नगर कासन से होशियार सिंह आदि ने अपने मामलों का समाधान होने पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।

Related Post

कांग्रेस का लोकसभा में हंगामा

गांधी परिवार से SPG सुरक्षा वापस लिए जाने से भड़की कांग्रेस का लोकसभा में हंगामा

Posted by - November 19, 2019 0
नयी दिल्ली। गांधी परिवार से SPG​ सुरक्षा वापस लिए जाने के विरोध में कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों ने मंगलवार को…
AK Sharma

बाढ़ से प्रभावित लोगों को मिलेगी तत्काल राहत, जिला प्रशासन रहे अलर्ट मोड में : एके शर्मा

Posted by - September 8, 2024 0
मऊ। मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश…
AK Sharma

मानसून आने से पहले पानी निकास की सभी तैयारियां अभी से पूर्ण की जाए : एके शर्मा

Posted by - May 6, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने नगरीय…
Keshav Maurya

नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता थे, हैं और रहेंगे: केशव प्रसाद मौर्य

Posted by - March 27, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान…