CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री नायब सिंह का कांग्रेस पर हमला: भाजपा ने विकास को दी गति

229 0

सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा सरकार के नॉन-स्टॉप काम करने और विकास को गति देने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अब आईसीयू में है, और अगर 10 साल का हिसाब मांगा जाए तो कांग्रेस वेंटिलेटर पर पहुंच जाएगी। उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस का सरगना बताते हुए कहा कि वे रात को झूठ सोचते हैं और दिनभर उनके कार्यकर्ता इसे फैलाते हैं।

मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh) रविवार शाम सोनीपत की नई अनाज मंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने हर विकास कार्य का हिसाब जनता के सामने रखा है, जबकि कांग्रेस अपने 10 साल के कार्यकाल का हिसाब देने में विफल रही है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि भाजपा ने किसान, युवा, महिला और गरीब का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस 15 सवालों का जवाब नहीं दे सकती तो कम से कम 5 सवालों का ही जवाब दे दे। उन्होंने कहा कि अब चुनावी बिगुल बज चुका है और जनता को कांग्रेस के झूठे वादों से सावधान रहना चाहिए। सैनी ने कहा कि वे सोनीपत की जनता का आशीर्वाद लेने आए हैं ताकि हरियाणा में भाजपा को फिर से सत्ता में लाया जा सके और डबल इंजन सरकार को और गति दी जा सके।

खटीमा गोलीकांड को याद से पूरे उत्तराखंड के लोगों का आज भी दिल सहम जाता है: धामी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh)  के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 56 दिनों में बेहतरीन काम करके विरोधियों के मुंह बंद कर दिए हैं। उन्होंने सोनीपत के लोगों से अपील की कि वे 5 अक्टूबर को कमल के फूल पर वोट डालकर भाजपा को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में मदद करें। रैली संयोजक, पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि इस बार हरियाणा की जनता भाजपा को सबसे बड़ी जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठे वादों से जनता को भ्रमित किया था, लेकिन इस बार जनता उन्हें जवाब देगी। भाजपा के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि सोनीपत की जनता ने कांग्रेस को हराने का मूड बना लिया है और भाजपा की जीत तय है।

पूर्व विधायक सतबीर त्यागी, सतीश नांदल, कृष्णा गहलावत, डाॅ ओमप्रकाश आत्रेय, निखिल मदान, अनिल ठक्कर, ललित बत्रा, तीर्थ राणा, अशोक छाबडा, सुमित्रा चौहान, प्रदीप सांगवान, योगेश पाल अरोडा, तरूण देवीदास, डाॅ ओपी परूथी, नवीन मंगला, संजय वर्मा, सोनिया मोर व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami launched the registration of MNREGA workers

सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को केंद्र में रखते हुए कार्य कर रही: मुख्यमंत्री

Posted by - November 25, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड में मनरेगा कर्मकारों…
CM Bhajanlal

राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट में मुख्यमंत्री ने निवेशकों को किया आमंत्रित

Posted by - August 22, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि जयपुर में शुरू हो रहे उत्तर भारत के पहले विप्रो…