CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री ने किया इशारा, तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद हांसी में बैठेगा डीसी

313 0

हिसार। मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने जनता से अपील की है कि वे एक अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करके भ्रष्टाचारियों का सूपड़ा साफ करें। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना तय है। मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) शनिवार सायं जिले के हांसी में ‘म्हारा हरियाणा नान स्टाप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली’ में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने के कारण वे विधायक विनोद भ्याणा द्वारा रखी मांगों को पूरा नहीं कर पा रहे लेकिन यह तय है कि चार अक्टूबर के बाद हांसी में डीसी बैठेगा।

विधायक विनोद भ्याणा ने कहा अचानक आचार संहिता लगने की वजह से हांसी को जिला बनवाने का दर्द दिल में ही रह गया। मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि विपक्ष ने अपने दस साल के कार्य काल में कुछ काम तो किया नहीं जिनकी बही खाते फटे पड़े है, वे जब भी बोलते हैं उनके मुंह से भ्रष्टाचार निकलता है। वे हमसे हिसाब मांगने के लिए घूम रहे है। हमारी सरकार ने 10 वर्षों में हांसी की तस्वीर बदलने का काम किया। इसी साल हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन बनी है। 148 बी का निर्माण व हांसी को पुलिस जिला बनाने का काम भी इसी सरकार में हुआ है। उन्होंने कहा कि आचार संहित के कारण वे घोषणा नहीं कर सकते परंतु 4 अक्टूबर के बाद हांसी में डीसी भी बैठेगा।

उच्च स्तरीय कमेटी करेगी निर्णय, आयाेग की मंजूरी के बाद हाेगी लागू

इस अवसर पर उन्होंने पिछले दस सालों में हांसी में करवाए गए करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों को गिनवाया। मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने भूपेंद्र हुड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपनी किताब उठा लावै और बता कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कितने लोगों को नौकरी देने का काम किया है। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा को भर्ती रोको गैग के नाम से बुलाया और कहा कि जो लोग अब हमसे हिसाब मांगते घूम रहे है उनके राज में प्रदेश में 2014 से पहले प्रदेश में निराशा का माहौल था।

विधायक विनोद भयाना ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शुक्रवार को प्रदेश में अचानक आचार संहिता लग गई अन्यथा मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) बहुत कुछ सोचकर आए थे। भाजपा की सरकार में कई विकास के कार्य किए गए। कांग्रेस पार्टी के नेता आपके बीच में आते हैं और कहते हैं कि वे भाजपा से हिसाब मांगेगे परंतु बीजेपी तो खुली किताब है।

रैली के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, धर्मबीर रतेरिया, छत्रपाल सिंह, कैप्टन भूपेंद्र सिंह, बरवाला से पूर्व विधायक वेद नारंग, अशोक ढालिया, रतिया विधायक लक्ष्मण नापा, राजपाल यादव, गायत्री देवी, नेहा धवन, बीडीसी चेयरपर्सन नीलम, पूर्व जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, सुरजीत यादव सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post

CM Dhami

बारिश का कहर: उत्तराखंड में जाते-जाते जुलाई ने मचाई तबाही, 12 लोगों की ले ली जान

Posted by - August 1, 2024 0
देहरादून। आपदा प्रभावित राज्य उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर टूट पड़ी है। मौसम के कहर ने 12 लोगों की जान…
जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट

रामपुर: जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, अगली सुनवाई 20 अप्रैल को

Posted by - March 7, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी नेता जयाप्रदा के खिलाफ रामपुर की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया…
थोक महंगाई ने तोड़ा चार सालों का रिकॉर्ड

आम आदमी को झटका, खुदरा के बाद थोक महंगाई ने तोड़ा चार सालों का रिकॉर्ड

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आधिकारिक आंकड़े मंगलवार को जारी किए गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार,…
Terrorists

आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को बनाया निशाना, ग्रेनेड से किया हमला

Posted by - June 4, 2022 0
शोपियां: कश्मीर (Kashmir) में आतंकियों द्वारा प्रवासियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अब दक्षिण कश्मीर के शोपियां में…