CM Nayab Singh Saini

एचएसवीपी प्लॉट आवंटियों के लिए शुरू होगी विवादों का समाधान योजना

218 0

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh Saini) ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्लॉट आवंटियों को एन्हांसमेंट से संबंधित मामलों के निपटान और आवंटियों को राहत देने के उद्देश्य से विवादों का समाधान योजना शुरू करने की घोषणा की है। योजना की शुरूआत श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर, 2024 को होगी और 6 माह तक योजना लागू रहेगी।

इस योजना के तहत लगभग 7000 से अधिक प्लॉट आवंटियों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 127वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कुल 65 एजेंडा रखे गए और सभी एजेंडों को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि पहले भी समय-समय पर विवादों का समाधान योजना शुरू की गई थी, जिसमें कुल मिलाकर अभी तक 40,762 डिफॉल्ट आवंटियों ने लाभ उठाया है और उन्हें लगभग 1560 करोड़ रुपये की राहत मिली है।

विस्थापितों को प्लॉट आवंटन के लिए जारी होगा

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini) ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा नये सेक्टर विकसित करने के दौरान विस्थापितों को प्लॉट देने के मामले में निर्देश देते हुए कहा कि विस्थापितों को प्लॉट के लिए आवेदन करने हेतु समान अवसर दिया जाए और ऐसे लंबित मामलों, जिनमें विस्थापितों को प्लॉट नहीं मिला है, उनके लिए दोबारा से विज्ञापन जारी किया जाए।

लंबित आक्यूपेशन सर्टिफिकेट के लिए भी 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं आवंटी

बैठक दौरान हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्लॉट आवंटियों द्वारा किसी कारणवश आक्यूपेशन सर्टिफिकेट न लिये जाने बारे चर्चा की गई। इस पर मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini) ने निर्देश देते हुए कहा कि इन प्लॉट आवंटियों का एक और अवसर दिया जाए, ताकि वे आॅक्यूपेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकें। अब ऐसे प्लॉट आवंटी, जो अभी तक आॅक्यूपेशन सर्टिफिकेट नहीं प्राप्त कर पाए हैं, वे 31 मार्च, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अब गिफ्ट डीड के आधार पर भी प्लॉट के हस्तांतरण की अनुमति दी जाएगी। निर्णय लिया गया कि ऐसे संबंधित आवंटियों को 31 दिसंबर, 2024 तक एक बार अवसर दिया जाएगा, ताकि वे अपना प्लॉट हस्तांतरित करवा सकें।

घोषणा पत्र के संकल्पों को पूरा करने के लिए तैयार करें कार्ययोजना

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini) ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के घोषणा पत्र में उल्लेखित संकल्पों को पूरा करने के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार करें। घोषणापत्र के अनुसार, एचएसवीपी के प्लॉट पर आवंटियों को घर बनाने के लिए बैंक से 7 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को इस बाबत व्यापक योजना बनाने के निर्देश दिए।

Related Post

CM Vishnudev Sai

राष्ट्र निर्माण की बुनियाद में साहित्य की सदैव रही है निर्णायक भूमिका: मुख्यमंत्री

Posted by - January 23, 2026 0
रायपुर। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आज रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ।…
सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे ने ऐसे इम्युनिटी बढ़ाकर जीती थी कैंसर की जंग, बताया ये सीक्रेट टिप्स

Posted by - April 9, 2020 0
मुंबई। कैंसर एक ऐसी बीमारी जिसको सुनकर ही रुह कांप जाती है। सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने…
दिमाग की सेहत

दिमाग की सेहत को दुरुस्त रहे, इसके लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

Posted by - January 3, 2020 0
नई दिल्ली। आपकी आदतें और लाइफस्टाइल मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर प्रभाव डालती हैं। इसमें आहार ,व्यायाम, नींद की गुणवत्ता और…
CM Dhami

धामी ने इंदौर में प्रवासी उत्तराखंडियों को केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Posted by - November 15, 2023 0
इन्दौर/देहरादून। मध्य प्रदेश के इन्दौर में बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रवासी उत्तराखंडी समाज…
CM Dhami

राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाय: मुख्यमंत्री

Posted by - July 21, 2025 0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सचिवालय में शहरी विकास विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा…