CM Nayab Singh

हर घर-हर गृहिणी योजना का ऑनलाइन पोर्टल सीएम सैनी ने किया लांच

358 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि हरियाली तीज के पर्व पर जींद की पावन धरा पर हुए सम्मेलन में उन्होंने घोषणा की थी कि प्रदेश के लगभग 50 लाख अंत्योदय परिवारों को 500 रुपये में घरेलू गैस का सिलेंडर मिलेगा। आज उस घोषणा के तहत हर घर-हर गृहिणी योजना के नाम से आनलाइन पोर्टल लांच करके मूर्त रूप दिया गया है। इस योजना से प्रदेश की बहनों को 1500 करोड़ रुपये सालाना का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini)  ने सोमवार को चंडीगढ़ में हर घर-हर गृहिणी योजना के नाम से आनलाइन पोर्टल लांच किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार का उदेश्य है कि गरीब और अंतोदय के जीवन को सुगम बनाना है।

इसी कड़ी में पोर्टल के तहत लगभग 50 लाख बीपीएल परिवारों को 500 रुपये में गैस का सिलेंडर दिया जाएगा। सिलेंडर पर 500 रुपये अधिक खर्च होने वाली राशि हरियाणा सरकार वहन करेगी। उपभोक्ता के खाते में सब्सिडी का पैसा वापस डाल दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini)  ने कहा कि उपभोक्ता घर बैठे ही एक बार ही https.//epds.haryanafood.gov.in लिंक पर पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। उपभोक्ता वर्ष में 12 सिलेंडर भरवा सकते हैं। गैस सिलेंडर भरवाने पर शेष राशि (500 रुपये से अधिक) प्रत्येक मास उनके खाते में वापस डाली दी जाएगी। इसकी सूचना उपभोक्ता के मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिये दी जाएगी।

Related Post

CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lala

सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी

Posted by - March 21, 2025 0
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को रामनगरी पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे का आगाज हनुमानगढ़ी में संकट मोचन के…
AK Sharma

खंभों व ट्रांसफार्मर में करंट उतरने को गंभीरता से लिया जाए: एके शर्मा

Posted by - August 17, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को निर्देशित…
CM Dhami participated in the 47th All India PR Conference-2025

सरकार और जनता के बीच भरोसेमंद संवाद समय की सबसे बड़ी आवश्यकता: मुख्यमंत्री

Posted by - December 13, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज होटल एमरॉल्ड ग्रैण्ड, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक…