CM Nayab Singh

संत नामदेव का सम्पूर्ण जीवन मानव जाति के कल्याण को समर्पित रहा: नायब सैनी

311 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने संत शिरोमणि नामदेव की जयंती के अवसर पर ऐलान किया है कि प्रदेश में किसी एक सरकारी संस्थान का नाम नामदेव महाराज के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव ने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में लगा दिया। उनका सम्पूर्ण जीवन मानव जाति के कल्याण को समर्पित रहा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini)  शुक्रवार को संत कबीर कुटीर पर आयोजित संत नामदेव जयंती के मौके पर पूरे प्रदेश से आए नामदेव समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नामदेव समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Saini)  ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे प्रदेश के हर समाज और हर वर्ग के लिए 24 घंटे खुले हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर संत नामदेव समाज के लोगों द्वारा रखी गई एक दर्जन से अधिक मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया और कहा कि वह इस पगड़ी के सम्मान को कभी कम नहीं होने देंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सिख समाज के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Saini)  ने कहा कि हरियाणा में नौकरियों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण में क्रीमीलेयर की वार्षिक आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक कर दी गई है। इसके अलावा, नौकरियों में पिछड़ा वर्ग-ए और बी के बैकलॉग को प्राथमिकता के आधार पर भरने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने दस साल के कार्यकाल में जितना लाभ ओबीसी वर्ग को दिया गया है, उतना पूर्व की सरकार ने कभी भी नहीं दिया।

प्रदेश सरकार ने दस साल के कार्यकाल में ओबीसी वर्ग को पूरा मान-सम्मान देते हुए सभी वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी फैसले लिए हैं। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग के सदस्य राधेश्याम और कार्यक्रम के आयोजक सतबीर वर्मा मौजूद रहे।

Related Post

Atal Residential Schools

सीएम योगी का निर्देश- अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य को करें तेज

Posted by - February 27, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के निराश्रित, आर्थिक रूप से कमजोर और श्रमिकों के बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए योगी…
New national education policy

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से नये भारत का मार्ग होगा प्रशस्त : रामनाथ कोविंद

Posted by - August 14, 2020 0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देश में हाल ही में लागू नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को दूरदर्शी और…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है देश का सम्पूर्ण विकास: सीएम धामी

Posted by - November 6, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार सांय को रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत कार्यक्रम –…
CM Dhami

पन्द्रह दिन में सभी विभागों की परियोजनाओं का अपडेट पोर्टल में दर्ज हो: मुख्यमंत्री

Posted by - August 12, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड से जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा…