CM Dhami

हल्द्वानी में सीएम धामी का रोड शो, उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब

401 0

हल्द्वानी। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट के समर्थन में हल्द्वानी में रोड शो किया। नवाबी रोड चौराहे स्थित पशु चिकित्सालय से प्रारम्भ हुआ रोड शो कालाढूंगी चौराहा, बेस अस्पताल चौराहा, नैनीताल रोड होते हुए नैनीताल रोड तिकोनिया दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पास समाप्त हुआ। इस दौरान धामी ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

cm dhami in haldwani

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि देश व उत्तराखंड का विकास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। रोड शो के दौरान सड़कों के किनारे लोगों की भारी भीड़ ने हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने बाबा नीब करौरी का लिया आशीर्वाद

cm dhami in haldwani

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा, लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, नैनीताल विधायक सरीता आर्या, पूर्व मेयर जोगेन्द्र सिंह रौतेला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post

भारतीय रेलवे

ट्रेन में भी अब मिलेगा खाने को ये सब, IRCTC ने निकाला ‘खुशियों की डिलीवरी’ योजना

Posted by - December 9, 2019 0
नई दिल्ली। ट्रेनों में हर रोज अधिक से अधिक लोग यात्रा करते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका प्रतिदिन…
CAA और NPR

रजनीकांत का पेरियार पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी के लिए माफी मांगने से इनकार

Posted by - January 21, 2020 0
कोयंबटूर। तमिल सुपरस्‍टार रजनीकांत ने एक कार्यक्रम के दौरान पेरियार ईवी रामासामी को लेकर कथित तौर पर की गई अपमानजनक…
PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- अब मथुरा और ब्रज विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहेंगे

Posted by - November 23, 2023 0
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि ब्रज क्षेत्र ने मुश्किल से मुश्किल समय में भी देश को…
Adi Swarupa

मेंगलुरु की आदि स्वरूपा ने एक मिनट में लिख डाले 40 शब्द, बनाया विशेष रिकॉर्ड

Posted by - September 16, 2020 0
लखनऊ। मेंगलुरु की 16 वर्षीय छात्रा आदि स्वरूपा ने एक मिनट में 40 शब्द लिखकर एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया…