CM Dhami

सीएम धामी होंगे राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ चुनाव में स्टार प्रचारक

334 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में मांग है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री महामंत्री तरुण चुग ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) से एक नवंबर से 28 नवंबर के बीच पांच दिन प्रचार का समय मांगा है। मुख्यमंत्री तीनों राज्यों में स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे। वे वहां चुनावी जनसभाएं करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की थी। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड के बागेश्वर में हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की। अब सीएम धामी (CM Dhami) के चेहरे की डिमांड राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विस चुनाव प्रचार में बढ़ी है। पार्टी उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारने जा रही है।

धामी (CM Dhami) छवि का चुनावी फायदा लेना चाहती है पार्टी

चुनाव घोषित होने से पहले भी धामी (CM Dhami) ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में रोड शो और चुनावी रैलियां की थीं। भाजपा का दावा है कि इन रैलियों में स्थानीय लोगों में आकर्षण दिखाई दिया। उनके कार्यक्रमों में भीड़ जुटी। भाजपा धामी सरकार में लिए गए बड़े फैसलों को इसकी वजह बता रही है।

CM धामी ने चेन्नई में उद्योगपतियों संग की भेंट

कठोर नकल विरोधी कानून से लेकर समान नागरिक संहिता बनाने की दिशा में उठाए गए कदम की दूसरे राज्यों में चर्चा है। पार्टी धामी की इस छवि का चुनावी फायदा लेना चाहती है। पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत धामी का छत्तीसगढ़ में एक दिन, मध्य प्रदेश और राजस्थान में दो-दो दिन के प्रचार करेंगे।

Related Post

Film producer and director Prakash Jha met CM Dhami

फिल्म निर्माता व निर्देशक प्रकाश झा ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Posted by - December 1, 2024 0
देहरादून। फिल्म निर्माता व निर्देशक प्रकाश झा (Prakash Jha) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय पर मुख्यमंत्री पुुुष्कर सिंह धामी…
CM Dhami

चारधाम यात्रा 2023 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने बसों को किया रवाना

Posted by - April 21, 2023 0
ऋषिकेश। उत्तराखंड में शुक्रवार से चारधाम यात्रा 2023 (Chaardham Yatra) का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का किया निरीक्षण

Posted by - May 23, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने G-20 सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर जॉलीग्रान्ट एयरपोर्ट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को…
CM Vishnu Dev Sai

आज की बेटियां हर क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन कर रही , यह हमारा भविष्य : मुख्यमंत्री साय

Posted by - August 29, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज गुरुवार काे रायपुर के जे. आर. दानी गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय…