CM Dhami

CM धामी ने चेन्नई में उद्योगपतियों संग की भेंट

360 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से बुधवार को चेन्नई में रात्रि भोज के अवसर पर उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अनेक नई नीतियां बनाई गई हैं। उद्योग जगत से जुड़े लोगों के सुझाव को शामिल करते हुए नीतियों में परिवर्तन भी किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है। राज्य में रोड, रेल, रोपवे और हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत अभी तक 55 हजार करोड़ से अधिक के करार हो चुके हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, डॉ. आर राजेश कुमार उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- कार्य शैली में लाएं सुधार

Posted by - June 2, 2024 0
बनबसा(चम्पावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) जनपद चम्पावत में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर बनबसा पहुंचे। एनएचपीसी सभागार में…

हर घर राशन योजना को केंद्र की नामंजूरी, केजरीवाल- भारत चांद पर पहुंचा, आप तीसरी मंजिल पर अटके

Posted by - June 23, 2021 0
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की ओर से घर-घर राशन योजना पर रोक लगाने के लिए निशाना…
CM Dhami

आगंतुकों को लंबे ट्रैफिक जाम में फंसने से रोकने के उपायों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा प्रशासन: सीएम धामी

Posted by - June 13, 2025 0
देहारादून। राज्य में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को…