CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

4 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर, उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकानाएं प्रेषित की है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने पत्र में कहा है कि उत्तराखण्ड की जनता द्वारा उन्हें वर्ष 2022 में दूसरी बार मुख्य मुख्य सेवक का दायित्व सौंपा गया था। इस जनादेश की भावना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के दिन से ही प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करने के लिए, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का व्यापक अभियान शुरु किया गया। इसके बाद बीते चार साल में राज्य सरकार द्वारा लगभग 30 हजार से अधिक युवाओं को राजकीय सेवक के रूप में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है, यह अभियान आगे भी जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पत्र में कहा है कि अब युवा अपनी शानदार प्रतिभा और कठोर मेहनत के आधार पर राजकीय सेवा में चयनित हो रहे हैं। इस योग्यतम चयन में जहाँ एक ओर युवाओं की मेहनत और प्रतिभा का योगदान है, वहीं राज्य सरकार के कठोर नकल विरोधी कानून के साथ ही निष्पक्ष, ईमानदार और पारदर्शी चयन प्रक्रिया ने भी युवा प्रतिभा को उचित सम्मान मिलना सुनिश्चित किया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा है कि उत्तराखण्ड राज्य के राजकीय सेवक के रूप में चयन होना सभी कार्मिकों के परिवार के साथ ही राज्य सरकार के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

उन्होंने चयनित कार्मिकों से निष्पक्ष एवं ईमानदार रहकर अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने की अपील करते हुए कहा है कि राजकीय सेवक के रूप में वो मानवीय मूल्यों के साथ आमजन की सेवा में हमेशा तत्पर रहें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई चयनित युवाओं से दूरभाष पर बात कर, उन्हें उत्साह पूर्वक जनसेवा में योगदान देने की भी अपील की है।

Related Post

CM Sai, Rajnath Singh

सीएम साय ने सपरिवार किया राजनाथ सिंह का स्वागत

Posted by - March 9, 2024 0
रायपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ…
Lucknow University

बीएड 2020-22 की सीधे प्रवेश की प्रक्रिया महाविद्यालय में 31 दिसंबर तक विस्तारित

Posted by - December 26, 2020 0
लखनऊ । लखनऊ विश्वविद्यालय ने विगत अगस्त माह में आयोजित की गयी उप्र संयुक्त प्रवेश-परीक्षा बीएड 2020-22 (B.Ed. 2020-22 )…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर मिली अलग पहचान: सीएम धामी

Posted by - June 29, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’मन की बात’…
Governor

एग्रीकल्चर को अपना कल्चर बनाना होगा: राज्यपाल

Posted by - November 3, 2022 0
देहारादून। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) (Governor Gurmeet) , गुजरात के राज्यपाल आचार्य  देवव्रत, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह…
Kovidshield

कोविशील्ड वैक्सीन की कीमतों का ऐलान,निजी अस्पतालों को 600 रुपये में राज्य सरकारों के लिए 400 की एक डोज

Posted by - April 21, 2021 0
नई दिल्ली। कोविशील्ड वैक्सीन (Kovishield vaccine) बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बुधवार को राज्य सरकारों और प्राइवेट…