CSR पहल से उत्तराखंड को मिली 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी

0 0

देहरादून, 18 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत जनहित के लिए उपलब्ध कराई गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य सरकार ने इसे दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि निजी संस्थाओं द्वारा जनहित में किया जा रहा सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है और इससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और प्रभावशीलता बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। एचडीएफसी बैंक द्वारा CSR के माध्यम से उपलब्ध कराई गई ये एम्बुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनभागीदारी और संस्थागत सहयोग के माध्यम से स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने एचडीएफसी बैंक की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि बड़े धार्मिक आयोजनों, आपदा की परिस्थितियों और दुर्गम क्षेत्रों में ऐसी सुविधाएं बेहद उपयोगी सिद्ध होंगी। उन्होंने आगामी हरिद्वार कुम्भ  सहित राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों के लिए भी CSR के माध्यम से अतिरिक्त एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।

बैंक अधिकारियों के अनुसार इन एम्बुलेंस में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ आवश्यक आपातकालीन उपकरण उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। साथ ही अगले तीन वर्षों तक प्रत्येक एम्बुलेंस में चिकित्सक, नर्स, अटेंडेंट और चालक की व्यवस्था भी बैंक द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

प्रारंभिक चरण में ये एम्बुलेंस चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जनपदों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी। भविष्य में इनका उपयोग राज्य के प्रमुख धार्मिक आयोजनों तथा आपदा प्रबंधन कार्यों में भी किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, विनोद कंडारी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली तथा एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों में मुस्कान सिंह (ब्रांच बैंकिंग हेड-नॉर्थ 3), संजीव कौशिक (रीजनल हेड-नॉर्थ 3), जोनल हेड उत्तराखंड बकुल सिक्का, स्टेट हेड उत्तराखंड गौरव जैन और आयुष सिंघल उपस्थित रहे।

Related Post

taapsee pannu

नेपोटिज्म पर तापसी का बड़ा बयान, बोलीं- स्टार किड्स की वजह से कई फिल्में हाथों से निकलीं

Posted by - July 5, 2020 0
मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में खेमेबाजी और भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) को लेकर…
CM Yogi

कांग्रेसी बहुरूपिये, पहले कहते थे कि राम हुए ही नहीं, अब कहते हैं कि राम सबकेः योगी

Posted by - April 14, 2024 0
पौड़ी गढ़वाल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को अपनी जन्मभूमि की लोकसभा सीट पर चुनावी समर…
CM Dhami met Union Energy Minister Manohar Lal Khattar

सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

Posted by - June 16, 2025 0
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केन्द्रीय ऊर्जा व आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर…