CM Dhami

यात्रा के सुखद अनुभव लेकर लौटे श्रद्धालु, यह हमारा प्रयास: मुख्यमंत्री

43 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) ने प्रदेश में रविवार 19 अप्रैल से प्रारम्भ हो रही चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामना देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि वे बाबा केदार, मां गंगोत्री और मां यमनोत्री एवं बद्री विशाल से प्रार्थना करते हैं कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा अपने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगी। राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए प्रयासरत है। इस संबंध में प्रत्येक स्तर पर चारधाम यात्रा संबंधी तैयारियों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि जो भी श्रद्धालु, यात्रा पर आये वे वापस लौटने पर देवभूमि उत्तराखंड में बिताए गए समय की स्वर्णिम यादों को साथ लेकर जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि चार धाम यात्रा राज्य के लिए एक उत्सव के समान है। चारधाम यात्रा में देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं। सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम तथा सुरक्षित हो इसकी व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सफल हो इसके लिये हम सबको सहयोगी बनना होगा ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु हमारी देवभूमि के संदेश को देश व दुनिया में पहुंचाने में भी मददगार बने।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने चार धाम यात्रा में लगे सफाई कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा में तैनात रहने वाले प्रत्येक पुलिस के जवान और प्रशासनिक अधिकारी से अपील करते हुए कहा कि हम सभी यात्रा व्यवस्था के दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करे ताकि यात्रा में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। आपसी सहयोग और भगवान के आशीर्वाद से हम सभी इस बार की यात्रा को भी सुरक्षित एवं सुविधाजनक ढंग से सम्पन्न कराने में सफल होंगे, इसकी भी कामना है।

Related Post

CM Dhami

दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता करें कम: सीएम धामी

Posted by - September 24, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को देहरादून के कुँआवाला बाजार में “स्वदेशी अपनाओ” तथा जीएसटी की…

कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, बोलें- हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा हूं

Posted by - July 26, 2021 0
कर्नाटक के सीएम बी.एस. येदियुरप्पा के इस्तीफे के अटकलों के बीच सोमवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया…
Tehri Dam displaced people got possession of their land after 15 years

जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय

Posted by - February 17, 2026 0
देहरादून : जिला प्रशासन की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप ग्राम अटक फार्म, परगना पछवादून, तहसील विकासनगर में 15…
शादी के नाम पर धोखाधड़ी

प्रयागराज : महिला बता किन्नर से करा दी शादी, पत्नी व सास-ससुर पर केस दर्ज

Posted by - February 18, 2020 0
लखनऊ। प्रयागराज में स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) के एक दरोगा ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी के मामला सामने आया है।…

पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत 1.71 लाख लाभार्थियों को बांटे ई-प्रॉपर्टी कार्ड

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत 1.71…