CM Dhami

सभ्यता-संस्कृति की पहचान और देश की एकता का आधार है हिन्दी: सीएम धामी

281 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हिन्दी दिवस (Hindu Diwas) के अवसर पर शनिवार को समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी हमारी संस्कृति, भावनाओं और आदर्शों का प्रतीक है। यह हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान है और देश की एकता का आधार है। हिन्दी सिर्फ हमारी भाषा नहीं बल्कि यह हमारे राष्ट्र की आत्मा और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने (CM Dhami) कहा कि आइए, हम सभी अपने सामान्य बोलचाल में हिंदी के शब्दों को प्राथमिकता दें और देश की इस गौरवशाली धरोहर को समृद्ध बनाने का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि हिन्दी हमारी परंपराओं और विरासत का प्रतीक है। यह हमारी परंपराओं और हमारी विरासत का बोध कराने वाला एक सतत् अनुष्ठान भी है। हिन्दी के प्रति निष्ठा और समर्पण से ही हम इसे विश्व की प्रमुख भाषाओं में बनाए रख सकते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अपने संदेश में कहा कि भाषा ही किसी देश की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। हिंदी भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे अधिक लोकप्रिय भाषाओं में से एक है। हिन्दी का गौरव बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद प्रमोद डबराल को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि देश की विभिन्न भाषाओं के साथ सामंजस्य बनाने की ताकत भी हिन्दी भाषा में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करें और राजभाषा के सम्मान में सहयोगी बनें।

Related Post

narayan sami

पुडुचेरी : कांग्रेस सरकार गिरी, विश्वास मत में हार के बाद नारायणसामी का इस्तीफ़ा

Posted by - February 22, 2021 0
पुडुचेरी । पुडुचेरी (Puducherry) विधानसभा में कांग्रेस अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई है। स्पीकर ने ऐलान किया कि सरकार…
काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता

काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता

Posted by - March 6, 2021 0
काकोरी कस्बा निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने 43 वें यू पी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीत कर क्षेत्र का…
कर्नाटक पर 'सुप्रीम' फैसला

कर्नाटक पर ‘सुप्रीम’ फैसले से बढ़ी बीजेपी की चिंता, येदियुरप्पा को छह विधायकों की दरकार

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के 17 अयोग्य विधायकों की याचिका पर गुरूवार को आए सुप्रीम कोर्ट के…
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री चारे की 51 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर 51 गौशालाओं के लिए करेंगे रवाना

Posted by - December 14, 2024 0
जयपुर। राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल (CM Bhajan Lal) के 57 वें जन्मदिवस पर रविवार को अखिल भारतीय गौशाला…