CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद प्रमोद डबराल को दी श्रद्धांजलि

331 0

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड का एक और लाल मातृ‌भूमि की रक्षा करते बलिदान हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को बलिदान प्रमोद डबराल को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने (CM Dhami) कहा कि मां भारती की सेवा करते हुए प्रमोद डबराल द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान हम सभी को राष्ट्र रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर में मां भारती की रक्षा करते हुए रुद्रप्रयाग के प्रमोद डबराल के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। मां भारती की सेवा करते हुए आपके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान हम सभी को राष्ट्र रक्षा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!”

मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धां​जलि

जम्मू-कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवान प्रमोद सिंह डबराल बलिदान हो गए। वह भारतीय सेना की 2 गढ़‌वाल राइफल्स में तैनात थे। वह मूल रूप से राज्य के रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार के रहने वाले थे। उनकी शहादत की सूचना पर जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया है वहीं समूचे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Post

Cows

गोवंशों की देखभाल में लापरवाही के मामले में सीएम योगी का बड़ा फैसला

Posted by - July 22, 2025 0
लखनऊ/मेरठ। मेरठ की कान्हा उपवन गोशाला में गोवंशों (Cows) की देखभाल में सामने आई गंभीर लापरवाही पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
KGBV

KGBV की छात्राओं को सुरक्षित करियर चुनने में मदद करेगी योगी सरकार

Posted by - July 8, 2023 0
लखनऊ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में शिक्षा के साथ ही बेटियों के स्वास्थ्य और उनके संतुलित आहार के साथ…