CM Dhami

हरेला न केवल हरियाली बल्कि पर्यावरण जागरुकता का संदेश देता है : मुख्यमंत्री

273 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। हरेला न केवल हरियाली और समृद्धि का संदेश देता है बल्कि हमें पर्यावरण की देखभाल के प्रति जागरूक भी करता है। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे। तभी हम अपनी सांस्कृतिक और पारंपरिक जड़ों से जुड़े रह पाएंगे और इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचा पाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण संरक्षण की हमारी परंपरा का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हरेला पर्व हमें अपनी धरती और पर्यावरण की देखभाल के प्रति प्रेरित करता है। आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध और स्वस्थ वातावरण देने के लिए पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग एक गंभीर समस्या है, हरेला पर्व इसके प्रभावों को कम करने का भी सन्देश देता है।

उन्होंने (CM Dhami) सभी प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधरोपण करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में जन सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की है।

धामी ने उर्जा मंत्री से विभिन्न प्रस्तावों के अनुमोदन की मांग, केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपने धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के लिए विख्यात है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता पर्यटकों को आकर्षित करती है। इसलिए, पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमें अपने जल स्रोतों, नदियों और गदेरों के पुनर्जीवन और संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और इसे अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने की भी अपील की।

Related Post

CM Bhajan Lal

प्रकृति बचाने के लिए बदलाव की स्वयं से करें शुरूआत- सीएम भजनलाल

Posted by - August 24, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal)  ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और संसाधनों का अंधाधुंध दोहन हमारी…

सचिन तेंदुलकर ने गायकवाड़ को लेकर पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

Posted by - October 30, 2020 0
खेल डेस्क.   चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने गुरुवार को अपनी टीम को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में…
श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा

श्री श्याम ज्योत मण्डल की धूमधाम से निकली श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा

Posted by - February 23, 2020 0
लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मण्डल ने महाराजा अग्रसेन पार्क, तिलकनगर, लखनऊ में रविवार को श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा…