CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं

396 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की होली अपने आप में विशिष्ट पहचान रखती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने होली को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व बताते हुए कहा कि होली में बड़े-छोटे का भेद नहीं रहता। सब एक समान रंगों में सराबोर होकर खुशी व आनंद से होली मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, इससे जीवन में खुशी बढ़ती है। होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी के जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेशवासियों से उमंग और आत्मीयता से जुड़े होली के इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द, सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की।

Related Post

चिराग को फिर लगा झटका, पिता रामविलास पासवान के नाम पर आवंटित बंगले से किए गए बेदखल

Posted by - August 10, 2021 0
अपने पिता रामविलास पासवान की लोजपा में ही किनारे लग चुके चिराग पासवान को अब दिल्ली के बंगले को खाली…
जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने गैर बीजेपी शासित राज्यों के खिलाफ प्रदर्शन की बनाई रणनीति

Posted by - December 15, 2019 0
नई दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, केरल और पंजाब के पार्टी…
संजय राउत

संजय राउत बोले- अब महाराष्ट्र की राजनीति खत्म, अगली गोवा की तैयारी

Posted by - November 29, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को अपना कार्यभार संभालेंगे। वहीं शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद…