Naxalites

मुठभेड़ के दौरान दो नक्सली ढेर, सुकमा में आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल

246 0

रायपुर। बीजापुर में नक्सल प्रभावित पीड़िया के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों (Naxalites) के बीच मुठभेड़ में दो नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया गया है। इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा (Sukma) के एसपी नजर बनाये हुए हैं।

ऑपरेशन में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और कोबरा के जवान शामिल हैं। बीजापुर एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि पीड़िया के जंगलो में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

वहीं दूसरी ओर एंटी नक्सल ऑपरेशन में जाते हुए बस्तर फाइटर्स के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों के प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेज दिया गया है।

Related Post

Naxalites Encounter

नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर, अभियान जारी

Posted by - July 18, 2025 0
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली (Naxalites) मारे गए। समाचार एजेंसी…
CM Vishnudev took blessings from Dhirendra Shastri

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद ग्रहण किया

Posted by - November 4, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) ने आज साेमवार काे अपने निवास में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री…