CM Dhami

निवेशक सम्मेलन से पहले आज दिल्ली में रोड शो करेंगे सीएम धामी

370 0

देहारादून/नई दिल्ली। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पूर्व अधिक से अधिक निवेश को जमीन पर उतारने के लिए आज बुधवार को नई दिल्ली में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री का पांच अक्तूबर से सिंगापुर और ताइवान का दौरा फिलहाल टल गया है।

सात अक्तूबर को मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक को इसकी वजह माना जा रहा है। यह बैठक नरेंद्रनगर में होगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। अब मुख्यमंत्री (CM Dhami) 15 अक्तूबर को दुबई में रोड शो करेंगे। बहरहाल, नई दिल्ली के रोड शो में पर्यटन, आईटी, आतिथ्य, स्वास्थ्य, चिकित्सा व सेवा क्षेत्र से जुड़े नामी उद्यमी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  सभी निवेशकों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भी देंगे। रोड शो के लिए सीएम दिल्ली पहुंच चुके हैं। निवेशक सम्मेलन के नोडल सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा समेत राज्य सरकार के कई अधिकारी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं या बुधवार सुबह तक पहुंच जाएंगे। पहले से ही मोर्चा संभाल चुकी एक टीम रोड शो की सभी तैयारी कर चुकी है।

सीएम धामी ने किया राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

नई दिल्ली जाने से पूर्व सीएम (CM Dhami) ने कहा, नई दिल्ली में कर्टेन रेजर में करीब 7500 करोड़ और लंदन व बर्मिघम में 12,500 करोड़ निवेश के एमओयू के बाद अब नई दिल्ली रोड शो में अच्छे एमओयू की उम्मीद है। यह एक बड़ी राशि होगी। हमारी पूरी कोशिश है कि निवेशक सम्मेलन से जमीन पर अच्छा निवेश आ जाए। कहा, 2018 के निवेशक सम्मेलन में जिन निवेशकों से करार हुए थे और वे निवेश नहीं कर पाए, सरकार उनसे भी निवेश के लिए संपर्क करेगी।

पीएम मोदी के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ दौरे पर सीएम (CM Dhami)  ने कहा, उनका दौरा प्रस्तावित है। उनका उत्तराखंड से गहरा रिश्ता है। उत्तराखंड लोग भी उन्हें चाहते हैं। हमारे लिए उनका उत्तराखंड में आना उत्सव की तरह है। हम उनके आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Related Post

Smart class rooms

यूपी के नगरीय स्कूलों के स्मार्ट क्लास रूम ला रहे हैं शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल क्रांति

Posted by - June 13, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) विजन के अनुरूप नगर विकास विभाग ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के स्कूलों विशेष…
Savin Bansal

मुख्यमंत्री संकल्प का ग्राउंड एक्शनः दूरस्थ ग्राम क्वांसी में जिला प्रशासन ने सुनी जन समस्याएं

Posted by - December 18, 2025 0
देहरादून: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर अभियान का बुधवार को सूदूरवर्ती न्याय पंचायत क्वांसी से…
Goat

राज्य भेड़ बकरी अतिहिमीकृत वीर्य उत्पादन, प्रयोगशाला, ऋषिकेश का हुआ उद्घाटन

Posted by - June 18, 2022 0
देहरादून: डा0 संजीव कुमार बालियान, राज्य मंत्री, पशुपालन भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पशुधन मिशन, भारत सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड…

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो अंतरराष्ट्रीय समुदाय- विदेश मंत्री एस. जयशंकर

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद पर कड़े शब्दों में संदेश दिया है।…