CM Dhami

एफआरआई में कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया स्थलीय जायज़ा

145 0

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 नवम्बर को प्रदेशभर में भव्य रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में प्रतिभाग करने के उपरांत सीधे एफआरआई पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, यातायात प्रबंधन, सांस्कृतिक मंच और स्वागत तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस का यह ऐतिहासिक अवसर गरिमामय और व्यवस्थित तरीके से मनाया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सान्निध्य में यह रजत जयंती समारोह प्रदेश के लिए प्रेरणादायक अवसर होगा।

इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरुप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी एवं शासन – प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Post

मोदी सरकार की मोनेटाइजेशन योजना पर राहुल ने किया तीखा हमला

Posted by - August 25, 2021 0
सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने की केंद्र सरकार की मोनेटाइजेशन योजना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…
CM Dhami

कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का सीएम धामी ने खुद टीका लगाकर किया शुभारंभ

Posted by - July 16, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को महात्मा गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव…
DM Savin Bansal

मुख्यमत्री के संकल्प से प्रेरित डीएम जिले की स्वास्थ्य सेवाओ के सुधार हेतु प्रतिबद्ध

Posted by - August 17, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में चिकित्सा प्रबन्धन समिति राजकीय जिला…