CM Dhami

शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य का चहुंमुखी विकास हमारा लक्ष्य: सीएम धामी

413 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि वे स्वयं एक राज्य आंदोलनकारी होने के नाते आंदोलनकारियों के परिवार की पीड़ा समझ सकते हैं। खटीमा गोलीकांड को याद कर आज भी खटीमा वासियों सहित पूरे उत्तरखण्ड के लोगों का दिल सहम जाता है। शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का चहुंमुखी विकास हमारा लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  शुक्रवार को राज्य स्थापना के लिए 01 सितंबर 1994 को शहीद आंदोलनकारियों के शहादत दिवस के अवसर पर खटीमा में मुख्य चौराहे के पास स्थित शहीद स्थल पर शहीदों की प्रतिमाओं का अनावरण करने के बाद संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)   ने कहा कि इन महान लोगों ने स्वयं का बलिदान इसीलिए दिया कि उन्हें लगता था कि उत्तराखंड अलग राज्य बनकर ही सच्चे अर्थाें में उनके सपनों को पूरा कर सकता है। राज्य निर्माण के लिए सबसे पहली शहादत खटीमा की धरती पर दी गई थी और इस शहादत के फलस्वरूप हम पृथक राज्य के रूप में अपनी अलग पहचान बना पाएं हैं, जो खटीमावासियों के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने (CM Dhami)   कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए दिन रात काम कर रही है। हमने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने के साथ ही 10 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में कार्य किया है। उत्तराखंड की जनता इन वीरों की आजन्म ऋणी रहेगी, जिनकी शहादत के परिणामस्वरुप हमारे इस राज्य का गठन हुआ है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)   ने कहा कि उनका एक-एक पल, एक-एक क्षण राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए समर्पित है और हम देवभूमि के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश में देश के सभी राज्यों के अध्ययन के पश्चात देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया, इसमें दोषी पाये जाने वाले 80 से अधिक नकल माफिया अब तक जेल जा चुके हैं।

‘एक देश-एक चुनाव’ राष्ट्रहित में लागू होना चाहिए: सीएम धामी

उन्होंने (CM Dhami)   कहा कि जिसमे योग्यता, प्रतिभा और क्षमता होगी, उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। नकल विरोधी कानून में नकल माफियाओं को 10 साल सजा और सारी संपत्ति जब्त करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही अभ्यर्थियों के डिबार का भी प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)   ने कहा कि वर्ष 2025 तक हमारा राज्य, देश का अग्रणीय राज्य होगा, इसके लिए हम सभी को विकास की इस यात्रा में मिलकर चलना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई कार्य संस्कृति लागू की है। उनके नेतृत्व में कोरोनाकाल में 120 से ज्यादा देशों को स्वदेशी वैक्सीन देने का काम किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत के प्रति आकर्षण पैदा हुआ है।

शहीद व्यक्ति परिवार का अनमोल धरोहर हैं: अजय भटृ

इस मौके पर केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सभी शहीदों एवं आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि शहीद व्यक्ति परिवार का नहीं बल्कि राज्य और देश की अनमोल धरोहर हैं। कार्यक्रम में विधायक गोपाल सिंह राणा, महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, मण्डी अध्यक्ष नन्दन सिंह खड़ायत, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी सहित क्षेत्रीय जनता आदि उपस्थित थी।

Related Post

CM Yogi

टीएमसी ने संविधान के खिलाफ जाकर मुसलमानों को दिया आरक्षण : सीएम योगी

Posted by - May 24, 2024 0
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि देश को सबसे ज्यादा क्षति कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों…

गाजीपुर नाम से चिढ़ी हिन्दू सेना, जहां भी दिखी नाम की पट्टी वहां पोत दी कालिख

Posted by - July 11, 2021 0
अपने कारनामों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली हिन्दू सेना को अब गाजीपुर नाम से दिक्कत होने लगी है,…
PM MODI

PM मोदी के खिलाफ TMC ने दर्ज कराई शिकायत, कहा- बांग्लादेश दौरे पर तोड़ी आचार संहिता

Posted by - March 30, 2021 0
ऩई दिल्ली। बांग्लादेश दौरे को लेकर तृणमूल कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) को घेर रही है। अब…