CM Dhami

दिल्ली से आते ही सीएम धामी ने प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा

399 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दिल्ली से वापस आते ही सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि एवं नुकसान की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी टिहरी एवं पौड़ी से फोन पर वार्ता कर इन जनपदों में हुए नुकसान की जानकारी ली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखें एवं सभी सहयोगी संस्थाओं से निरन्तर समन्वय बनाये रखें। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जनपदों में खाद्यान से संबंधित सभी वस्तुओं के साथ ही दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता रखी जाएं। शासन के उच्चाधिकारियों एवं सचिव आपदा प्रबंधन को भी जिलाधिकारियों से निरन्तर समन्वय बनाये रखने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि अतिवृष्टि से प्रदेश में बहुत लोग प्रभावित हुए हैं। कुछ लोगों ने अपने परिवार के लोगों को खोया है। काफी लोग बेघर हुए हैं। ऐसे लोगों के लिए जल्द ही एक योजना लाई जा रही है। बेघर हुए लोगों को पुनर्वास की व्यवस्था, उनके रोजगार के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी। जिन बच्चों ने इस आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया है, उन बच्चों के लिए शिक्षा का इस योजना के तहत प्रबंध किया जायेगा।

रक्षा बंधन से पहले महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का तोहफा

अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में आपदा की स्थिति है। सड़कों, पुलों, मकानों, फसलों, बिजली एवं पानी की लाईनों का भी काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में अतिवृष्टि से एक हजार करोड़ से भी अधिक की परिसम्पति का प्रदेश को नुकसान हुआ है। भारत सरकार की टीम ने राज्य में हो रहे नुकसान का प्रारंभिक रूप में सर्वे भी किया है। आपदा से हो रहे नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य सरकार से भी भारत सरकार को पत्र भेजा रहा है।

Related Post

Uttarakhand

राज्य स्थापना की 23वीं वर्षगांठ पर ट्रेंड हुआ डेस्टिनेशन उत्तराखंड

Posted by - November 9, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के स्थापना दिवस (Uttarakhand Foundation Day) की 23वीं वर्षगाठ के अवसर पर गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स…
Expressway

बनकर तैयार हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, पीएम मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन

Posted by - July 5, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश को पांचवां एक्सप्रेस-वे बन कर तैयार हो गया है और जल्द उद्घाटन होने वाला है। ये एक्सप्रेस-वे…
Corona vaccine

सबको मिलेगी कोरोना वैक्सीन, न मचाएं भगदड़ : सीएम योगी

Posted by - January 13, 2021 0
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में बुधवार को गृह जनपद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना टीकाकरण…
CM Dhami

सीएम धामी पहुंचे चंपावत, किताब कौथिग कार्यक्रम में की शिरकत

Posted by - December 25, 2022 0
चम्पावत। जिले दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Dhami) रविवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, टनकपुर में आयोजित प्रथम किताब कौथिग कार्यक्रम…