cm dhami

सीएम धामी ने हल्द्वानी में ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

463 0

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को हल्द्वानी में 2000 करोड़ रुपये की लागत से चल रही विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में नगर निगम के मेयर समेत सभी अधिकारी और कुमाऊं कमिश्नर मौजूद रहे।

सीएम ने विकास कार्यों में हो रही लेटलतीफी को लेकर नाराजगी जताई। सीएम ने कहा कि अब 2000 करोड़ से नहीं बल्कि 2200 करोड़ की लागत से हल्द्वानी शहर का विकास होगा। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर विकास कार्यों में तेजी ला रही है, जिससे आमजन को सुविधा मिल सके।

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश द्वारा समीक्षा बैठक का बहिष्कार किए जाने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस पूरे मामले का संज्ञान लिया जाएगा। विपक्ष के विधायक भी विकास कार्य में हमारे सहयोगी बनें, इसको लेकर हमने सभी विधायकों से 10-10 प्रस्ताव मांगे हैं और उत्तराखंड के विकास के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर कार्य करेंगे।

Related Post

CM Dhami released the book "Our Heritage and Vibhutiyan"

अब राज्य आंदोलन के साथ ही अमर शहीदों के बलिदान की गाथा से भी छात्र होंगे परिचित

Posted by - July 18, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरूवार को सचिवालय में ‘‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के…
Over 9,000 women-run startups are creating a new identity in UP

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: उत्तर प्रदेश में 9 हजार से अधिक महिला संचालित स्टार्टअप बना रहे नई पहचान

Posted by - March 7, 2026 0
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में महिला उद्यमिता की बढ़ती ताकत साफ दिखाई दे रही है।…