CM Dhami

सुबह की सैर पर निकले धामी ने सरकारी मशीनरी को लेकर लिया फीडबैक

408 0

चंपावत/नैनीताल। उत्तराखंड के चंपावत दौरे पर आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM DHami) ने शुक्रवार को प्रातः सैर के दौरान लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

श्री धामी सर्किट हाऊस से निकलते हुए ब्लॉक रोड, बाजार होते हुए गौरलचौड़ मैदान पहुंचे। उन्होंने ब्लाक रोड पर सूर्य नमस्कार के साथ नित्यानंद जोशी की दुकान पर चाय की चुस्की ली। उन्होंने श्री जोशी और अन्य लोगों से वार्तालाप के साथ उनकी मिजाजपुर्सी भी की। उन्होंने सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों को लेकर फीड बैक भी लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) बच्चों से भी मिले। मासूम रियांश से मिलकर मुख्यमंत्री ने खूब बातें कीं और उसे अपना आशीर्वाद दिया। नागनाथ वार्ड में पानी भर रही महिला से मुख्यमंत्री ने नियमित पेयजल और बुनियादी समस्याओं पर चर्चा की।

उसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य बाजार होते हुए गौरलचौड़ मैदान पहुंचे। मुख्य बाजार में उन्होंने दुकानदारों से बात कर प्रशासनिक मशीनरी की कार्यशैली को लेकर फीडबैक लिया।

आदर्श चंपावत जिले के लिये सीएम धामी ने संस्थाओं के साथ किया मंथन

गौरलचौड़ मैदान में उन्होंने अभ्यास (प्रैक्टिस) कर रहे खिलाड़ियों से बात की और युवाओं के भविष्य को लेकर सवाल किये। मुख्यमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन भी किया। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान नियमित सर पर निकलते हैं और लोगों से हमेशा बातचीत करते हैं। मुख्यमंत्री के इस अंदाज की उनके विधानसभा की जनता ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

Related Post

CM Yogi

पहले चरण के तूफान ने मोदी जी को सत्ता सौंपने का प्रण कर लिया हैः योगी

Posted by - April 20, 2024 0
चित्तौड़गढ़ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर…
Bijpaur Naxalites Encounter

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को किया ढ़ेर, फायरिंग जारी

Posted by - January 12, 2025 0
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Naxalites Encounter) थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर…
CM Dhami

गौरा देवी की जन्म शताब्दी पर वन विभाग द्वारा सभी डिविजन में फलधार पौधे लगाये जाएं: सीएम धामी

Posted by - July 1, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड कैंपा (क्षतिपूर्ति वनीकरण निधि प्रबंधन…