CM Dhami

सीएम धामी ने तीन अधिकारियों को किया निलंबित

390 0

देहारादून। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। ऐसे में शासन ने आज राज्य कर विभाग के तीन अधिकारियों को कार्य में लापरवाही और कर अपवंचन के मामले में उचित कदम उठाने में उदासीन रहने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी (CM Dhami) का अनुमोदन मिल के बाद वित्त विभाग के सचिव दिलीप जावलकर ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। स्थानीय प्रशासन और राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने 09 जुलाई को रेलवे स्टेशन देहरादून में औचक निरीक्षण किया था।

इस दौरान 63 नग के माल बिल बिना प्रपत्र के पाए गए। जिनका मूल्य 6529,126.00 अंकलित किया गया। निलंबित अधिकारियों में संयुक्त आयुक्त वीपी सिंह, उपायुक्त यशपाल सिंह और सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह शामिल हैं।

एक साथ तीन अधिकारियों के निलंबन के बाद विभाग में खलबली मच गई है।

Related Post

वायरोलॉजिस्ट रीतिका ठाकुर

कोरोना वारियर्स : वायरोलॉजिस्ट रीतिका ठाकुर धनबाद मेडिकल कॉलेज में फ्री में दे रहीं हैं सेवा

Posted by - July 26, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना काल में जहां अपने भी पराए हो गए हैं। तो वहीं वायरोलॉजिस्ट रीतिका ठाकुर ने मानवता की…
BJP ELECTION MEETING

BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, उम्मीदवारों की पहली सूची हो सकती है जारी

Posted by - March 4, 2021 0
नई दिल्ली । विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए को…
CM Dhami

लोस चुनाव में विस्तारकों की योजना ने जीत को बनाया आसान: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - June 15, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने लोकसभा और विधानसभा विस्तारकों की चुनावों में भूमिका को लेकर जमकर प्रशंसा…