CM Dhami

धामी अचानक कार्यकर्ता के घर पहुंचे, परिजनों से मिल कर लिया फीडबैक

314 0

देहरादून/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) बुधवार हल्द्वानी प्रवास के दौरान प्रातःकाल वह अचानक भाजपा नैनीताल जनपद के अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष जीवन चंद्र आर्या के घर पहुंच गए। उन्होंने आर्या के परिवारजनों से भेंट कर लम्बी बातचीत की और उनसे सुझाव भी लिये। मुख्यमंत्री (CM Dhami) को अचानक अपने घर में देखकर आर्या के परिजन और मोहल्ले के लोग अचंभित हो गए। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के बावजूद मॉर्निग वॉक के दौरान आम लोगों से मिलना, उनकी कुशलक्षेम पूछना और उनसे अपनी सरकार के कामकाज का फीडबैक लेना का सिलसिला नहीं छोड़ा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह हल्द्वानी में मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से मिलते।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे हल्द्वानी में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जीवन चंद्र, आर्या जी के घर पहुंच गए। बिना किसी पूर्व सूचना और तामझाम के मुख्यमंत्री ने आर्या के घर अचानक आमद दर्ज कराई। एक क्षण के लिए आर्या को भी विश्वास नहीं हुआ कि राज्य के मुखिया उनके घर पधारे हैं। आनन-फानन में उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और अपने परिजनों को इसकी सूचना दी।

लोकसभा चुनाव : जीत की नई गाथा देवभूमि में लिखेगी मोदी-धामी की जोड़ी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आर्या को गले लगाकर उनसे किसी फार्मेलिटी न पड़ने का आग्रह किया और वह खुद आंगन में लगी कुर्सी पर बैठ गए। इसी बीच मोहल्ले के लोग भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने किसी को निराश नहीं किया। वह एक-एक कर सभी से मिले और उनकी कुशलक्षेम पूछी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह हल्द्वानी में मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से मिलते।

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) देहरादून में हो या जिलों के दौरे पर, सुबह की सैर के दौरान वह राह चलते हुए आम लोगों से मुखातिब होते रहे हैं और उनसे सरकार के कामकाज का फीडबैक लेते हैं। उनकी यह आदत हमेशा से चर्चा में रही है। मुख्यमंत्री को बिना लाव-लश्कर के सड़क पर अकेले चलता देख लोग हैरान जरूर होते हैं। लेकिन इस दौरान जिले में चल रहे कार्यों और सरकार की योजनाओं पर वह आसानी से अपनी प्रतिक्रिया सीधे मुख्यमंत्री को दे पाते हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भी लगे हाथ उनसे सुझाव ले लते हैं। जनता से मिलने वाले स़ुझावों को कई बार वह सरकार की योजनाओं और कार्य संस्कृति में शामिल भी कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह हल्द्वानी में मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से मिलते।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) का विजन है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रिम पायदान की श्रेणी में लाना है। इसके लिए वह साफ कह चुके हैं कि यह उनकी अकेले की यात्रा नहीं बल्कि प्रदेश के सवा करोड़ लोगों की सामूहिक यात्रा है। अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वह लगातार प्रयास करते हैं कि ज्यादातर समय जनता के बीच बिताएं और उनके फीडबैक और सुझाव लें।

Related Post

Kinnar with cm Uttarakhand

मुख्यमंत्री तीरथ के घर पहुंचीं किन्नर अखाड़ा प्रमुख, सपरिवार मुख्यमंत्री ने किया सत्कार

Posted by - March 17, 2021 0
देहरादून। कुंभ मेले में किन्नर अखाड़े को जो जगह मिली है उसमें व्यवस्थाएं सही न होने की वजह से किन्नर…
अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बोले-हम स्थिर सरकार देंगे, पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

Posted by - November 24, 2019 0
  मुंबई। महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद अजित पवार ने पहली बार ट्वीट किया है।…
CM Bhajan Lal

क्षमा से होती है आत्मा की शुद्धि, जैन धर्म में वैश्विक शांति-सद्भाव का संदेश : मुख्यमंत्री

Posted by - September 22, 2024 0
जयपुर।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि हमारे संत-मुनियों ने देश को दिशा देने, संस्कृति को…