CM Dhami

धामी ने विदेश मंत्री से की बात, म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का किया अनुरोध

231 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को फोन पर विदेश मंत्री से वार्ता की और उन्हें स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि म्यांमार के कॉल सेंटरों द्वारा उत्तराखंड के 15 से अधिक पुरुषों और नौ महिलाओं को अगवा कर उन्हें म्यांमार में कॉल सेंटरों में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

ग्राम सभाओं के स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनाये जाएं: सीएम धामी

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि इस स्थिति से पीड़ितों के परिजन परेशानी और मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं। इस घटना से उत्तराखंड के लोगों में भी भय बना हुआ है। उन्होंने उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विदेश मंत्री से सहायता की अपेक्षा की है।

Related Post

election voting

प.बगाल: TMC का आरोप- चार मिनट में घट गया 9.55 फीसदी मतदान, चुनाव आयोग से की शिकायत

Posted by - March 27, 2021 0
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी बात कही है। दरअसल, टीएमसी…
कोरोना का बड़ा झटका

कोरोना का बड़ा झटका : भारत 2020-21 में वृद्धि दर घटकर 2.8 प्रतिशत रहेगी

Posted by - April 12, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जबर्दस्त झटका दिया है। इससे देश की आर्थिक वृद्धि दर में भारी…
पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल-डीजल लगातार चौथे दिन सस्ता, दिल्ली में 14 महीने के निचले स्तर पर

Posted by - March 15, 2020 0
नई दिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। इस कारण घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल…
CM Dhami

इगास पर लोकसंस्कृति के संरक्षण का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - November 1, 2025 0
मुख्यमंत्री आवास में आज इगास पर्व बड़े हर्ष–उल्लास, पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ भव्य रूप से मनाया गया।…