CM Dhami

विस में बोले धामी, अतिक्रमण की आड़ में किसी को परेशान नहीं किया जाएगा

400 0

देहारादून। पंचम विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष ने दूसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान का मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठाया। साथ ही विपक्षी विधायकों ने सत्र की कार्यवाही को सीमित करने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान डेंगू का मुद्दा छाया रहा।

इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि सत्र की कार्यवाही को लेकर जो कोई सदस्य जो भी प्रश्न पूछ रहे हैं, उसके उत्तर दिए जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के लगातार उठाए जा रहे अतिक्रमण के मामले को लेकर कहा कि सरकार अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही कर रही है और उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अतिक्रमण की आड़ में किसी भी व्यापारी या आम जनता को परेशान ना किया जाए।

उन्होंने (CM Dhami) वन विभाग में हुए अतिक्रमण को लेकर कहा कि वनों में कुछ ऐसे अवैध निर्माण प्रतीक स्थल खड़े कर दिए थे जहां पर किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले हैं और उन्हें हटाया गया है।

विपक्ष को भारत नाम से आपत्ति क्यों: सीएम धामी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सरकार का यह अभियान है कि अतिक्रमण को खाली कराया जाए। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि अवैध निर्माण के आड़ में किसी भी व्यक्ति व्यापारी या आम जनता को परेशान नहीं किया जाएगा।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखंड की बहनों को CM धामी का तोहफा, रक्षाबंधन पर बसों में फ्री में होगा सफर

Posted by - August 4, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड की तमाम बहनों के लिए अच्छी खबर है। रक्षाबंधन के अवसर पर आप उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों…
Savin Bansal

डीएम की लाभार्थियों से अपील, आर्थिक सहायता का उपभोग नहीं, इनवेंस्ट कर जीवन बनाए खुशहाल

Posted by - July 7, 2025 0
देहरादून : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) जनपद में असहाय, अक्षम और निर्धन लोगों को समाज…
Pasture development

पशुधन उत्पादकता बढ़ाने के लिए गांवों में चारागाह विकास पर योगी सरकार का फोकस

Posted by - December 27, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और पशुधन उत्पादकता को बढ़ावा देने के…
CM Vishnudev Sai

भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस, पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक को किया निलंबित

Posted by - September 20, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है।…