CM Dhami

सीएम धामी ने खेतों में की बुआई, महिलाओं को वितरित किए मंडुए के बीज

431 0

उत्तरकाशी। दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर, नेताला  में प्रातः काल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी ग्राम वासियों से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने स्थानीय लोगों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने ग्राम सिरोर के खेतों में पावर वीडर से जुताई की। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गांव क्षेत्र में मंडुवे की खेती को बढ़ावा देने के मकसद से ग्राम सिरोर में ‘लाइन शोइंग’ विधि से मंडुआ की बोआई की एवं महिलाओ को मंडुए के बीज वितरित किए।

CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए आधुनिक उपकरणों को किसानों को ज्यादा से ज्यादा वितरित किए जाने की बात कही। उन्होंने खेतो में जीवामृत खाद, बीजामृत खाद का भी छिड़काऊ किया। साथ ही जीवामृत खाद, बीजामृत खाद के इस्तमाल को खेतो में ज्यादा से ज्यादा बड़ाए जाने की बात कही।

ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में जल्द होगी वृद्धि: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इस अवसर पर गांव में फलदार पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि बंजर भूमि में हम अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने चहिए। उन्होंने कहा प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों से मिलकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक मिलता है। उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने का सपना गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही पूरा होगा।

Related Post

Rahul Gandhi

अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, किसानों की जताई चिंता

Posted by - July 1, 2022 0
कन्नूर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज शुक्रवार को केरल के कन्नूर में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (Wayanad) पहुंचे।…
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

66th National Film Awards Live: जानें किसे बेस्ट फिल्म-एक्टर का मिला अवॉर्ड

Posted by - December 23, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सामारोह का आगाज दिल्ली के विज्ञान भवन में हो चुका हैं। जो आज सोमवार…
Savin Bansal

डीएम देहरादून का बड़ा एक्शन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी

Posted by - March 5, 2026 0
देहरादून। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति की जा रही खाद्य सामग्री की खराब गुणवत्ता की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद…