CM Dhami

सीएम धामी ने की विकास कार्यों की समीक्षा

305 0

चंपावत। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के सभी जनपदों में संचालित विकास कार्यों एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की जनपदवार समीक्षा कर अधिकारियों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ विकास कार्यों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि इस प्रकार लगातार विकास कार्यों की जो समीक्षा की जा रही है, जिससे जनपदों में विकास कार्य तेज गति के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में होने वाले विकास कार्यों को धरातल स्तर पर पहुंचाने की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों की है। इसके लिए वह लगातार स्वयं संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करें। विकास कार्यों को पूर्ण करने में जहां पर भी समस्याएं आ रही हैं।

क्षेत्रीय विधायक के साथ मिलकर आपसी समन्वय के साथ समस्याओं का समाधान कर जिले के विकास को क्षेत्र में आगे ले जाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की समीक्षा बैठकों से विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम जनता को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर की समस्याओं को जनपद स्तर पर ही दूर कीया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को जनपद में लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है ऐसे में पहाड़ और मैदान की परिस्थितियों को देखते हुए विकास योजनाएं बनाई जानी चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपदवार विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि समस्याओं से भागना नहीं है बल्कि उनका समाधान निकालना है।

वीसी के माध्यम से जिलाधिकारी चंपावत नरेन्द्र सिंह भंडारी ने जनपद में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत वर्तमान तक 94 घोषणाओं में से 39 घोषणाएं पूर्ण हो गई हैं 33 घोषणाएं शासन स्तर पर लंबित हैं। 15 घोषणाएं विभिन्न विभागीय स्तर पर तथा 10 घोषणाएं जो जनपद स्तर पर लंबित है उन्हें शासन स्तर पर भेजे जाने की कार्रवाई गतिमान है।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री (CM Dhami) के समक्ष जनपद चंपावत की विभिन्न समस्याएं रखीं, जिसमें जनपद में अधिकारियों के कई प्रमुख पद रिक्त होने जनपद से भेजे गए आपदा के प्रस्तावों को स्वीकृत करने, जनपद में वन प्रभाग के तीन प्रभागों के स्थान पर एक ही चंपावत वन प्रभाग बनाए जाने जिससे वन प्रभाग संबंधी प्रकरणों का समय से निस्तारण हो सकें जैसी समस्याएं रखी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि चंपावत नगर को लेक सिटी के रूप में विकसित किए जाने को 69 करोड़ के प्रस्ताव के साथ ही कई महत्वपूर्ण की कई महत्वपूर्ण सड़कों के सुधारीकरण प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने के बारे में बताया जिनकी। उन्होंने बताया कि टनकपुर में सिडकुल निर्माण को भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

समीक्षा के दौरान माननीय कैबिनेट रेखा आर्या,चंदन राम दास,सांसद अल्मोड़ा अजय टमटा सहित अल्मोड़ा,बागेश्वर,पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न माननीय विधायकगण और अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु,आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत समेत शासन के विभिन्न उच्चाधिकारी, जनपद चंपावत से वीसी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीसी काण्डपाल व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

प्रभास ने दान किए चार करोड़ रुपये

कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए प्रभास ने दान किए चार करोड़ रुपये

Posted by - March 27, 2020 0
मुंबई। कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता बाहुबली फेम प्रभास ने चार करोड़…
बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस की चपेट में

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस की चपेट में

Posted by - March 27, 2020 0
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन विश्वभर में फ़ैल चुके घातक कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ से संक्रमित पाये गये हैं।…
UCC

UCC ड्राफ्ट को धामी कैबिनेट की हरी झंडी, विधेयक विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी

Posted by - February 5, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में रविवार को समान नागरिक संहिता (UCC) के ड्राफ्ट को उत्तराखंड…
PF balance

पिछले साल के11वें महीने में 23 लाख लोगों को संगठित क्षेत्र में मिली नौकरी

Posted by - January 24, 2020 0
बिजनेस डेस्क। जहां एक तरफ बहुत से लोग नौकरी की मार से चोट खा रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय़ सांख्यिकी कार्यालय…