Uttarakhand Government

देहरादून से अयोध्या के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध

322 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अयोध्या के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि शीघ्र ही राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु रामलला की मूर्ति विराजमान होगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के कारण देशभर के तीर्थ यात्रियों के आने-जाने का केन्द्र बना रहता है। इस हेतु देवभूमि के श्रद्धालु एवं देशभर के तीर्थ यात्रियों को आवागमन हेतु देहरादून से अयोध्या श्री राम जन्मभूमि हेतु सीधे कोई हवाई सेवा उपलब्ध नही है, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के यात्रियों एवं प्रदेश के श्रद्धालुओं को अत्यधिक कठिनाई होने की संभावना प्रतीत होती है।

इन कठिनाईयों के समाधान हेतु प्रतिदिन एक हवाई सेवा देहरादून से अयोध्या तक संचालित किया जाना नितांत आवश्यक है, इससे देश व प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी।

Related Post

CM Dhami

CM ने श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरित किए

Posted by - January 31, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क के समीप उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य…
cm yogi

कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर केवल मुसलमानों का अधिकार सीएम योगी

Posted by - November 7, 2023 0
शाजापुर/देवास। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के अंतर्गत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। यहां उन्होंने…
Savin Bansal

डीएम के निर्देश पर 25 से अधिक विभाग एक ही छत के नीछे जनता के द्वार

Posted by - November 28, 2025 0
देहरादून: सीएम की प्ररेणा से जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ‘‘जनपद देहरादून के विकासखंड डोईवाला के ग्राम…
District administration is committed to providing education security to every daughter: Savin Basnal

डीएम से मिली थी बालिकाएं, ऑन द स्पॉट स्कूल में दाखिल; चौथी बड़ी बहन को जोड़ा रोजगारपरक प्रशिक्षण

Posted by - September 2, 2025 0
देहरादून: जिला प्रशासन द्वारा असहाय व्यथित भटकते जीवन में उम्मीद एवं आशा व शिक्षा की किरण दिखाने का कार्य निरंतर…