CM Dhami

मुख्यमंत्री ने डॉक्यूमेंट्री ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ के टीजर और पोस्टर का किया विमोचन

64 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को निर्देशक ऋषभ कोहली और प्रशांत उपाध्याय के निर्देशन में परिवर्तन पिक्चर के बैनर तले बनी डॉक्यूमेंट्री ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ उत्तराखंड के टीजर और पोस्टर का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ डॉक्यूमेंट्री में सामूहिक प्रयास और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत चित्रण है। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड के इतिहास में एक प्रेरणादायक अध्याय बन चुका है, जहाँ सभी एजेंसियों, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने अभूतपूर्व समन्वय के साथ कार्य किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोग इस अभियान में तकनीकी दक्षता राज्य के जज़्बे की झलक देखेगें। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म उत्तराखंड की ‘संकल्प और सेवा’ की भावना का प्रतीक है तथा युवा पीढ़ी को कठिन परिस्थितियों में धैर्य और कर्मनिष्ठा का संदेश देगी।

निर्देशक ऋषभ कोहली ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री, सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं इस ऐतिहासिक बचाव अभियान की कहानी को विस्तार से सुनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री न सिर्फ तकनीकी चुनौती और मानव जुझारूपन को दर्शाती है, बल्कि उत्तराखंड की जड़ों, भावनाओं और नेतृत्व की सच्ची तस्वीर भी पेश करती है, फ़िल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री शीघ्र ही ओटीटी के बड़े प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगी।

इस अवसर पर उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी,उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स, फिल्म के निर्देशक, ऋषभ के पिता एवं वरिष्ठ पत्रकार नीरज कोहली मौजूद रहे।

Related Post

Pushkar

मुख्यमंत्री ने आईआईटी रूड़की को बताया विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक

Posted by - April 9, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने शुक्रवार को आई.आई.टी. रूड़की (IIT. Roorkee) के 175 वर्ष…
MoU signed for acquisition of Naini Saini Airport, Pithoragarh

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नैनी सैनी हवाई अड्डे, पिथौरागढ़ के अधिग्रहण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

Posted by - November 9, 2025 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की उपस्थिति में आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और उत्तराखंड सरकार के बीच पिथौरागढ़ स्थित…
CM Vishnu Dev Sai

तहव्वुर राणा को लेकर CM साय ने कहा, ये बड़ी जीत है, ये खुशी का दिन है

Posted by - April 10, 2025 0
रायपुर। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री…
CM Vishnudev

खुशहाल एक साल इवेंट मरीन ड्राइव में, प्रश्नाें के जवाब पर मिलेंगे उपहार

Posted by - December 17, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev) के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शासन की…
कोरोनावायरस डायग्नोस्टिक सेंटर

मेरठ व गोरखपुर में कोरोना वायरस दो डायग्नोस्टिक सेंटरों को मिली मान्यता

Posted by - March 22, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ व गोरखपुर मेडिकल काॅलेजों को केन्द्रीय भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) से कोरोनावायरस डायग्नोस्टिक सेंटर की…