CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पुस्तिका और कैलेंडर का किया विमोचन

254 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वर्ष 2025 के कैलेंडर एवं चारधाम यात्रा की जानकारी देने वाली पुस्तिका का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रकाशित कैलेण्डर एवं देश की सात विभिन्न भाषाओं में तैयार पुस्तिका देश भर के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिये प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि चारों धामों के तीर्थ स्थलों पर आधारित कैलेण्डर भी यात्रा को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रकाशित कैलेण्डर एवं पुस्तिका शीतकालीन यात्रा को भी बढ़ावा देने में मददगार होंगे। शीतकालीन यात्रा को राज्य की आर्थिकी को बढावा देने वाला प्रयास बताते हुए मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि चारधाम यात्रा की भांति शीतकालीन प्रवास स्थलों पर भी यात्रियों की सुविधाओं की आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के आला अधिकारी तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Related Post

magh mela

महाकुंभ की तरह माघ मेला 2026 को दिव्य भव्य और नव्य स्वरूप प्रदान कर रही है योगी सरकार

Posted by - December 8, 2025 0
प्रयागराज। प्रयागराज में माघ मेले (Magh Mela) में त्रिवेणी के तट पर आस्था का जन समागम एकत्र होगा । योगी…
CM Yogi reached Ayodhya on a one-day visit

ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 18, 2025 0
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एक दिवसीय दौरे पर…
CM Dhami inaugurated the 'House of Himalayas' outlet

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के उत्तराखंड निवास में किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का उद्घाटन

Posted by - July 8, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास परिसर में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के आउटलेट का…