CM Dhami

सीएम धामी ने ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का किया विमोचन

256 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक ‘वो 17 दिन’ सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों पर आधारित है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सिलक्यारा सुरंग को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए और कहा कि 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से ही बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो पाया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इस दौरान पुस्तक के लेखक राजीव रंजन सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सकारात्मकता और अनुभवों से भरी यह पुस्तक निश्चित ही पढ़ने योग्य है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और पुस्तक के लेखक राजीव रंजन सिंह उपस्थित थे।

Related Post

चिन्मयानंद मामले

चिन्मयानंद मामले में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत

Posted by - December 4, 2019 0
प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को स्वामी चिन्मयानंद को ब्लैकमेल करने की आरोपित रेप पीड़ित विधि छात्रा को जमानत…
बाजार पूंजी

देश की शीर्ष आठ कंपनियों के बाजार पूंजी में 52,193.73 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी

Posted by - December 1, 2019 0
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में लिस्टेड शीर्ष दस कंपनियों में से आठ की बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) में बीते हफ्ते…