CM Dhami

सीएम धामी ने किया श्री रामचरितमानस का पाठ, रामलला का आगमन से देवभूमि उत्साहित

362 0

देहारादून। अयोध्या में रामलला (Ramlalla) के आगमन से देवभूमि उत्साहित है। मंदिरों में पूजा-अनुष्ठान की भव्य तैयारी की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सुबह मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। इसके उपरांत उन्होंने आवास परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा भी की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्री राम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है। कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और अनेक रामभक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूं। राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं। इस पावन अवसर पर चहुँदिशि आनंद, उत्साह तथा उल्लास है, संपूर्ण जगत में एक अलग ही तरंग और उमंग है।

Ayodhya Ram Mandir: CM Dhami recited chapters of Ramcharitmanas enthusiasm in Uttarakhand Bhajan Shobha Yatra

मुख्यमंत्री (CM Dhami)ने समस्त प्रदेशवासियों से घरों, सामाजिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को साफ़ सूथरा रखने तथा इस पावन अवसर को पर्व की तरह मनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से भावी पीढ़ी को इस संघर्ष और प्रभु राम के जीवन से परिचित कराने के लिए उन्हें इसके विषय में अवगत कराने की अपील भी की।

Ayodhya Ram Mandir: CM Dhami recited chapters of Ramcharitmanas enthusiasm in Uttarakhand Bhajan Shobha Yatra

इस दिव्य अवसर पर उन्होंने प्रभु राम जी से प्रदेशवासियों के मंगल एवं पूरे विश्व में रह रहे सभी सनातनियों के कल्याण की कामना की।

भए प्रगट कृपाला दीन दयाला…, प्रभु राम को देख कर हर्षित हुए लोग

रविवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में सवा लाख दीये प्रज्वलित किए गए। दीयों से परेड ग्राउंड में जयश्रीराम लिख भव्य धनुष बनाया गया।

Ayodhya Ram Mandir: CM Dhami recited chapters of Ramcharitmanas enthusiasm in Uttarakhand Bhajan Shobha Yatra

सीएम धामी (CM Dhami)ने भी इसमें प्रतिभाग कर दीप जलाएं और सभी को प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने राम भक्ति में लीन होकर श्रीराम भजन भी गाया।

Related Post

Maha Kumbh

महाशिवरात्रि स्नान पर्व के लिए मेला क्षेत्र और प्रयागराज शहर में नो-व्हीकल जोन प्लान लागू

Posted by - February 25, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज की पावन धरती पर चल रहे महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का समापन अब बेहद करीब है। भक्ति,…
Ashutosh Tandon

आशुतोष टंडन बोले- स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में लखनऊ को देश का नंबर-1 शहर बनाएंगे

Posted by - October 14, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ नगर निगम में शत-प्रतिशत भवनों से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण हो। इसके लिए बुधवार को नगर विकास, नगरीय रोजगार…
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग ने मुलाकात की

Posted by - September 20, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) से मुख्यमंत्री कार्यालय में शुक्रवार को गुजरात-राजस्थान के ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग…
AK Sharma reviewed the relief and rehabilitation work in flood affected areas

प्रदेश के सभी कान्हा गोशालाओं के स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था करें दुरुस्त: एके शर्मा

Posted by - August 4, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा राजधानी लखनऊ…

सीएम योगी ने 110 नायब तहसीलदारों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- ईमानदारी से करें कार्य

Posted by - October 1, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 110 नायब तहसीलदारों को शुक्रवार को लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित किए…