CM Dhami

जिला अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, मरीजों से मुलाकात कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दिया भरोसा

8 0

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम के समापन के बाद जिला अस्पताल बी.डी. पाण्डेय पहुंचकर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी एवं चिल्ड्रन वार्ड का दौरा कर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर उपचार, दवाइयां और आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और उपचार के अभाव में किसी भी मरीज को कठिनाई नहीं होने दी जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मरीजों के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वे जिलाधिकारी आशीष भटगाईं के माध्यम से अपनी बात सीधे उन तक पहुंचा सकते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के इस आत्मीय व्यवहार और संवेदनशीलता से अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में विश्वास और उत्साह देखने को मिला।

Related Post

CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ में मतांतरण किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : विष्णुदेव साय

Posted by - April 22, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। मैं लगातार…
CM Yogi

उप राष्ट्रपति ने की सीएम योगी और उनके नेतृत्व में यूपी के विकास मॉडल की सराहना

Posted by - August 23, 2024 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से…