CM Dhami reached ground zero amidst the devastation

अतिवृष्टि प्रभावित मालदेवता पहुंच धामी ने देखी मौके की स्थिति

162 0

देहरादून:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को अतिवृष्टि से प्रभावित देहरादून जनपद के मालदेवता क्षेत्र एवं केसरवाला का स्थलीय निरीक्षण कर, वहाँ की स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान, उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की गति तेज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए तथा स्थानीय नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, पुलों एवं सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुँचा है, जिससे आमजन के जीवन पर भी व्यापक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने निर्देश दिए कि अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र चालू किया जाए, सुरक्षित पेयजल व बिजली की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि शासन व प्रशासन की टीम निरंतर फील्ड में सक्रिय है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ राहत, बचाव व पुनर्वास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए आपदा से निपटने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

श्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य आपदा परिचालन केंद्र और विभिन्न जिलों की परिस्थितियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं एवं सभी जिलाधिकारियों के साथ नियमित संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को तात्कालिक प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान, मुख्यमंत्री (CM Dhami) के साथ विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने सेब, कीवी और ड्रैगनफ्रूट की उत्पादकता बढ़ाने के लिए विशेष निर्देश दिए

Posted by - January 16, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सेब की अति सघन बागवानी योजना…
CM Dhami

व्यावसायिक, उद्यमिता एवं रोजगार परक शिक्षा को दिया जाए बढ़ावा: मुख्यमंत्री

Posted by - April 17, 2025 0
देहरादून: उच्च शिक्षा विभाग में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। व्यावसायिक, उद्यमिता एवं रोजगार परक शिक्षा…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन परिसर में लगाया नीम का पौधा

Posted by - November 19, 2024 0
जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने आज मंगलवार काे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीआरपीएफ बस्तरिया…
CM Dhami

सीएम धामी ने 153 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बाेले- संकल्प व अनुशासन के साथ करें कार्य

Posted by - July 22, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड लोक सेवा…