CM Dhami

देर रात दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

2 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार रात्रि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, देहरादून पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। देर रात हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में सक्रियता बढ़ गई।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आपातकालीन कक्ष, वार्डों, दवा वितरण केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

मरीजों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति तथा जांच सेवाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि गंभीर मरीजों के उपचार में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा तीमारदारों को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं निजी अस्पतालों के समकक्ष बेहतर और भरोसेमंद बनें, यह सरकार की प्राथमिकता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार संसाधनों का विस्तार कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के चिकित्सक व अधिकारी मौजूद थे |

Related Post

lightning

CRPF प्रशिक्षण केंद्र पर आकाशीय बिजली गिरने से दाे जवानाें का बलिदान

Posted by - September 6, 2024 0
दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत बारसूर के टेमरू भाटा पारा के पास सीआरपीएफ के नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र…
ममता बनर्जी का ओवैसी पर निशाना

ममता बनर्जी का ओवैसी पर निशाना, बोलीं-एआईएमआईएम भाजपा से लेती है पैसे

Posted by - November 19, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने बिना नाम…
CM Nayab Singh

हरियाणा चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान की मौजूदगी में हुई बैठक

Posted by - July 26, 2024 0
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके साथ ही प्रदेश…
CM Dhami

राष्ट्रीय खेल में बैडमिंटन के विजेताओं काे मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Posted by - February 4, 2025 0
देहारादून। 38वें राष्ट्रीय खेल (National Games के अंतर्गत उत्तराखंड के सूर्यांश रावत एवं तमिलनाडु के सतीश कुमार के बीच मेन्स…
CM Bhajanlal

भजनलाल सरकार ने गुर्जर समाज की मांगों पर चर्चा के लिए बनाई मंत्रिमंडलीय कमेटी

Posted by - June 30, 2025 0
जयपुर: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार (Bhajanlal Government) ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील कदम उठाते हुए गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति…