CM Dhami

सीएम धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, दिये ये सख्त निर्देश

419 0

देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने राज्य में हो रही बारिश से अतिवृष्टि की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारियों से दूरभाष पर ली। इस दौरान उन्होंने आपदा को लेकर अलर्ट पर रहने के निर्देश देते हुए कहा राहत बचाव कार्यों में तेजी के साथ काम करें।

सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अतिवृष्टि के दृष्टिगत जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने और आपदा के दृष्टिगत सभी सहयोगी संस्थाओं से निरंतर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिये ताकि किसी भी प्रकार की आपदा में राहत और बचाव कार्य तेजी से हो सके।

Chief Minister पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा परिचालन केंद्र राज्य में वर्षा की जानकारी लेते.

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल और उधमसिंह नगर से फोन पर वार्ता करते हुए अतिवृष्टि और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों के लोगों के लिए पहले से सभी समुचित व्यवस्थाएं रखी जाएं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि जिलाधिकारियों से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखें आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत जनपदों को जो भी आवश्यकताएं हैं, शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि के कारण सड़क, पेयजल, विद्युत एवं अन्य चीजें बाधित होने की स्थिति में ये सभी व्यवस्थाएं यथाशीघ्र शुरू की जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर राहुल पर बोला हमला

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत सिन्हा, विनय शंकर पाण्डेय, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Uttarakhand moves ahead on the path of development: Rajnath Singh

धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह

Posted by - March 21, 2026 0
उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य जनसभा में केंद्रीय…

शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस से मोह भंग! भाजपा नहीं बल्कि इस पार्टी में शामिल होंगे ‘शॉटगन’

Posted by - July 12, 2021 0
बॉलीवुड अभिनेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।एक…
निर्भया केस

निर्भया केस के गुनाहगार पवन का एक और पैंतरा नाकाम, क्यूरेटिव याचिका ख़ारिज

Posted by - March 19, 2020 0
नई दिल्ली। निर्भया केस में दुष्कर्म व हत्या मामले के गुनाहगार पवन का एक और पैंतरा गुरुवार को उस वक्त…