CM Dhami

मानव की कमी अपूरणीय है, पर हम परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं: सीएम धामी

85 0

उपनल के माध्यम से सेवारत तीन कार्मिकों की दुर्घटना में मुत्यु होने के उपरान्त उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सचिवालय में 50-50 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान किये। उपनल के माध्यम से विद्युत वितरण खण्ड, जसपुर में तैनात बृजेश कुमार की जनवरी 2025, ब्रिडकुल देहरादून में तैनात श्री तसलीम की नवम्बर 2024 और विद्युत वितरण खण्ड हरिद्वार में तैनात संजीव कुमार की फरवरी 2025 में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने निर्देश पर उत्तराखण्ड के सरकारी, अर्द्धसरकारी और उपनल कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए को कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत अनेक प्रकार की सुविधाएं और बीमा लाभ प्रदान करने के लिए राज्य सरकार और बैकों के बीच एमओयू किया गया है। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल के अन्तर्गत कार्मिक की दुघर्टना में मृत्यु होने पर उनके परिजनों को सहायता राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मचारियों के लिए यह सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक का आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कोई भी सहायता राशि मानव की कमी को तो पूर्ण नहीं कर सकती है, लेकिन कठिन समय में उनके परिवारजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने में मदद करती है। सरकार का प्रयास है कि कर्मचारियों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण के साथ ही कठिन परिस्थितियों में उनके परिवार को हर संभव सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत राज्य में कर्मचारियों को बीमा और अन्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा अनेक नवाचार किए जा रहे हैं। कर्मचारियों के हितों में अनेक निर्णय लिए गए हैं।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, सचिव दीपेन्द्र चौधरी,अपर सचिव श्री मनमोहन मैनाली, मेजर जनरल शम्मी सबरवाल (से.नि.), एमडी उपनल जे.एन.एस. बिष्ट, पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हेड अनुपम, डिप्टी जनरल मैनेजर अभिनंदन, एजीएम अजीत कुमार उपाध्याय मौजूद थे।

Related Post

किन्नरों को मुफ्त शिक्षा

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय किन्नरों को मुफ्त शिक्षा देगा

Posted by - February 16, 2020 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय किन्नरों को मुफ्त शिक्षा देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा इन्हें जुलाई…
बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव : बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, यहां देखें नाम

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरे होने के एक दिन बाद बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की…
चिराग पासवान

चिराग पासवान का बीजेपी पर निशाना, बोले- महात्वाकांक्षा की वजह से नहीं बनी महाराष्ट्र में सरकार

Posted by - November 12, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को लेकर विपक्ष तो विपक्ष एनडीए में शामिल एलजेपी ने भी आलोचना…
AK Sharma started mobile app -'Bhai'

जनसाधारण की सुविधा हेतु एके शर्मा ने शुरू किया मोबाइल एप -‘Bhai’

Posted by - April 17, 2024 0
लखनऊ। डिजिटल तकनीक के युग में मोबाइल ऐप, इंटरनेट, सोशल नेटवर्किंग साइट्स, फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स, इंस्टाग्राम का उपयोग कर हम अपनी…
CM Dhami

परीक्षाओं के लिए अस्थायी प्रमाण विद्यालय से होंगे उपलब्ध, सीएम ने जारी किए निर्देश

Posted by - May 8, 2023 0
देहरादून। अब राज्य के समस्त विद्यालयों में कक्षा 11 और 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने…