CM Dhami

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृतियां

284 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री घोषण के अन्तर्गत सोमवार को प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद चम्पावत के पाटी ब्लॉक में छिनकाछिना-रौलमेल मोटर मार्ग के पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण के लिए धनराशि 531.68 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी में राज्य योजना के अन्तर्गत बंगशील-गोलधार मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य के लिए धनराशि 314.54 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड घाट में न्याय पंचायत मुख्यालय उस्तोली को जोड़ने के लिए किमी.01 से 05 तक सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए लागत धनराशि 581.23 लाख स्वीकृति की गई है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) घोषणा के अंतर्गत मनोली दबोली मोटर मार्ग का नाम शहीद सहायक कमाण्डेंट चारू चन्द्र पाठक के नाम पर रखे जाने को स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाएः मुख्यमंत्री

पन्तनगर हवाई अड्‌डे के विस्तारीकरण हेतु एनएस-8 के अन्तर्गत रामपुर काठगोदाम तक 43.446 किमी से 93.226 किमी. चार लेन कार्य एवं एन.एच.-87 के अंतर्गत 54+500 से 61+300 किमी. अर्थात 7 किमी. का संरेखण की डीपीआर तैयार करने के लिए डीपीआर कंसलटेंट की नियुक्ति करने के संबंध में 24 लाख 92 हजार 67 की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Post

किन्नरों को मुफ्त शिक्षा

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय किन्नरों को मुफ्त शिक्षा देगा

Posted by - February 16, 2020 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय किन्नरों को मुफ्त शिक्षा देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा इन्हें जुलाई…
CM Dhami

चारधाम यात्रा व्यवस्था संभालने के मोर्चे पर लगी मुख्यमंत्री की टीम

Posted by - May 17, 2024 0
देहरादून। राज्य में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के शुरुआती चरण में उमड़ रही अप्रत्याशित भीड़ को नियंत्रित करने के साथ…
CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल की सौगात, परीक्षार्थियों को अब इतने दिन मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा

Posted by - October 19, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं के हित में निरंतर कृतसंकल्पित होकर कार्य…