CM Dhami

धामी ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से नवनियुक्त अधिकारियों को प्रदान किए नियुक्ति-पत्र

371 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से समाज कल्याण विभाग में चयनित 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों तथा 03 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने सभी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर सरकारी रिक्त पड़े पदों पर भर्तियां करवाई जा रही है। जिसके फल स्वरुप नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम भी निरंतर चल रहे हैं। विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने का अभियान जारी है। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत, परिश्रम करने वाले आज सभी मेहनती यवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों से जीवन में हमेशा अनुशासन रखे जाने की बात कही। उन्होंने कहां स्वयं में अनुशासन रखकर हम आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करवा सकते हैं। अपनी सेवाओं के दौरान अच्छे काम करके दिखाना है ताकि हम अपनी सेवाओं से अंत्योदय के सिद्धांत को पूर्ण कर सकें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून लाकर नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने का काम किया है। नकल के अपराध में शामिल लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। अब राज्य में पूर्ण पारदर्शिता से परीक्षाएं हो रही है। योग्यता प्रतिभावान क्षमतावान अभ्यर्थी ही परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं

सीएम धामी ने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों को वन क्लिक व्यवस्था से भेजी पेंशन

इस दौरान सचिव बृजेश कुमार संत, प्रभारी निदेशक जीआर नौटियाल, उप निर्देशक वासुदेव आर्य, मुख्य वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिंह सहायक निदेशक हेमलता पांडे एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami flagged off the "Ahilya Smriti Marathon"

सीएम धामी ने “अहिल्या स्मृति मैराथन” को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Posted by - May 28, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को पवेलियन ग्राउण्ड, देहरादून में “अहिल्या स्मृति मैराथन” एक विरासत-एक संकल्प…
CM Dhami met Union Agriculture and Rural Development Minister Shivraj Singh Chouhan

खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में राज्य सरकार सक्रियता से कर रही है कार्य: धामी

Posted by - July 7, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि, ग्राम्य विकास एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज…
Malaria

मलेरिया की रोकथाम के लिए बरतें सावधानियां, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें नागरिक

Posted by - April 22, 2024 0
चंडीगढ़। गर्मी के मौसम में मलेरिया (Malaria)  व डेंगू जैसी बीमारी न फैलने पाएं इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तन्मयता से…
CM Dhami met Finance Minister Nirmala Sitharaman

सीएम धामी ने वित्तमंत्री से की विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा

Posted by - April 4, 2023 0
देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) से शिष्टाचार…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने बस दुर्घटना में तीन की मौत व 40 के घायल होने पर जताया दुख

Posted by - June 8, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ से माता वैष्णो देवी दर्शन कर वापस होने के दौरान यूपी में 65 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने…