CM Dhami

सीएम धामी ने 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

382 0

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने चयनित सभी सहायक अभियोजन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर ने आपको ऐसा कार्यक्षेत्र दिया है, जिसमें कार्य करने की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे।

कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना जिम्मेदारी पूर्वक करेंगे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी चयनित अभ्यर्थियों में अभिभावको, गुरूजनों और मार्गदर्शकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता के लिए इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थियों पर जन सेवा की अहम जिम्मेदारी है। अपने कार्यक्षेत्र में मन में पूर्णतः जिम्मेदारी का भाव होना जरूरी है। सच्चे और अच्छे मन से कार्य हों, तो इससे बड़ी आत्म संतुष्टि मिलती है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने कार्य क्षेत्र में नवाचार एवं तकनीकि के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित किया।

सीएम धामी ने 15 ग्राम पचायतों को ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023’ से किया सम्मानित

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए हम सबको अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य कर प्रदेश के समग्र विकास के लिए अपना योगदान देना है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूलिस महानिदेशक अशोक कुमार, निदेशक अभियोजन  पी.वी.के प्रसाद, सचिव एस.एन पाण्डेय, डीआईजी जन्मेजय खण्डूड़ी, अपर सचिव अतर सिंह एवं चयनित सहायक अभियोजन अधिकारियों के परिवारजन उपस्थित थे।

Related Post

yogi

प्रदेश में होम्योपैथ के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही योगी सरकार

Posted by - July 26, 2023 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को स्वस्थ प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार सभी तरह की चिकित्सा पद्धतियों को महत्व दे रही…

पुलवामा: एनकाउंटर में लश्कर कमांडर एजाज समेत 3 आतंकी ढेर

Posted by - July 14, 2021 0
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) जिले में सुरक्षाबलों (Security Forces)को बड़ी सफलता मिली है। यहां पर सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों…
Bharadwaj Ashram

महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बनेगा भारद्वाज आश्रम, जहां खोजी गई विमान उड़ाने की 500 टेक्नीक

Posted by - October 26, 2024 0
प्रयागराज: महाकुंभ से पहले धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण योगी सरकार की प्राथमिकता में है। इसी को लेकर योगी सरकार ने…