CM Dhami

सीएम धामी ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, लोगों से लिया विकास कार्यों का फीडबैक

467 0

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सादगी के साथ अपने चित परिचित अंदाज में मंगलवार को नैनीताल की ठंडी सड़क समेत आसपास के क्षेत्र के भ्रमण पर निकल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री डी एस ए खेल मैदान पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट खेला।

क्रिकेट प्रेमियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से नैनीताल खेल मैदान की स्थिति को दुरुस्त करने और नैनीताल में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिस पर हामी भरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उनके पास खेलों की स्थिति को सुधारने के लिए प्रस्ताव आया है जिस पर अमल किया जा रहा है।

इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Dhami) नैनी झील किनारे पहुंचे जहां उन्होंने चाय की चुस्कियां का आनंद लेते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत करी और नैनीताल के हालातों पर चर्चा की। साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा करते हुए नैनीताल के लिए बेहतर काम किए जाने का सुझाव मांगा।

नैनी झील किनारे और सार्वजनिक स्थान पर साफ सफाई कर रहे पर्यावरण मित्रों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल और उनकी समस्याओं को जानते हुए उनके मनोबल को भी बढ़ाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को उनकी सभी समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

चाय के ठेले पर चाय की चुस्की लेने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)की मुलाकात काशीपुर के कुछ पर्यटकों और उनके बच्चों से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से नैनीताल शहर के पर्यटन क्षेत्र के बारे में बातचीत करी और स्वयं पर्यटकों को चाय पिलाई।

इस दौरान मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कपूर डब्बू, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भावना शाह,दया किशन पोखरिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

JP Nadda

कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जिसके साथ चिपकती है उसको भी सूखा देती: जेपी नड्डा

Posted by - December 13, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा और साय सरकार के एक साल पूरे होने पर राजधानी के साइंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम…
Sudeep Jain

ममता को चुनाव आयुक्त की दो टूक, सत्तारूढ़ दल से करीबी के आरोप में अपमानित करना ठीक नहीं

Posted by - March 17, 2021 0
कोलकाता ।  कोलकाता प्रभारी उप चुनाव आयुक्त (Deputy Election Commissioner) सुदीप जैन (Sudeep Jain) ने ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) से…
Acting Workshop

उत्तराखण्ड काफी खूबसूरत है। शूटिंग के लिए बेहतरीन स्थान: पराग मेहता

Posted by - September 25, 2025 0
देहरादून: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सभागार में गुरुवार को नेक्स्ट लेवल एवं संभव कला मंच द्वारा आयोजित पांच…
लखनऊ स्वस्थ्य भवन

लखनऊ स्वस्थ्य भवन का निरीक्षण कर सीएम योगी ने दिए अपडेटेड कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश

Posted by - March 16, 2020 0
लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के सभी राज्यों में बचाव के लिए कई कदम उठाए…