CM Dhami performed worship at Jageshwar Dham

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर धाम में पूजन-अर्चन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

183 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज पौराणिक एवं सिद्ध धाम जागेश्वर धाम मंदिर (अल्मोड़ा) में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री धामी (CM Dhami) ने भगवान जागनाथ (भगवान शिव) से राज्य की निरंतर प्रगति, आपसी सद्भाव और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है और यहां आकर अद्भुत शांति एवं ऊर्जा का अनुभव होता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-पाठ के साथ मंदिर के पुजारियों, स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों से भी भेंट की। उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को और सशक्त बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के देवस्थलों को न केवल श्रद्धा के केंद्र के रूप में, बल्कि पर्यटन, रोजगार और आस्था के संगम के रूप में विकसित किया जाए।

Related Post

cm dhami

मुख्यमंत्री की बुर्जुगों को सम्मान देने की कार्यप्रणाली बनेगी प्रेरणादायी

Posted by - November 3, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) की बुजुर्गों को सम्मान देने की कार्यप्रणाली अनुकरणीय,प्रशंसनीय के साथ समाज के लिए प्रेरणादायी बनेगी। इसी…
Mock drill

मॉक ड्रिल प्रदेश को हर परिस्थिति के लिए तैयार करने की दिशा में अहम कदम: सीएम योगी

Posted by - January 23, 2026 0
लखनऊ: देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज भारत माता के महान सपूत और स्वाधीनता आंदोलन के महानायक…
kedarnath yatra

केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने की बैठक

Posted by - February 20, 2023 0
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) को सुव्यवस्थित ढंग से संचालन कराने के लिए यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में बेहतर…
Bribe

दुर्गा शक्ति-2 पर तैनात कांस्टेबल 20000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Posted by - April 24, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुग्राम जिला में दुर्गा शक्ति-2 पर तैनात कांस्टेबल विकास को हांसी से…