CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया आवास और भाजपा कार्यालय में कन्या पूजन

404 0

देहरादून। शारदीय नवरात्रों की पूरे प्रदेश धूम में रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नवमी पर अपने आवास पर कन्या पूजन करने के साथ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भी कन्या पूजन का कार्यक्रम किया जबकि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर शारदीय नवरात्र की नवमी पर्व पर कन्या-पूजन किया। सभी लोगों ने देश और प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास और प्रदेश भाजपा मुख्यालय में विधि विधान से कन्या पूजन किया। उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता मां सिद्धिदात्री से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर प्रदेश के सभी मंदिरों तथा व्यक्तिगत आवासों पर माता का पूजन किया गया। हवन, भजन, कीर्तन पूजन से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।

At the end of Navratri, atmosphere of reverence gaiety

भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवमी पर हवन और कन्या पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंत्री गणेश जोशी, राज्य सभा सांसद नरेश बंशल,महामंत्री आदित्य कोठारी, कार्यालच सचिव कौस्तुभानंद जोशी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

CM Dhami

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कन्या पूजन किया और आदिशक्ति भगवती की उपासना के पर्व नवमी पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने भी नौ कन्याओं व एक बटुक भैरव का पूजा अर्चन कर पूजन कराया।

शारदीय नवरात्रि पर महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोजन कराया। राजकीय शिशु सदन केदारपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में रेखा आर्य ने कहा कि उनका प्रयास होता है कि वह प्रत्येक बच्चे के जन्म के अवसर पर वहां जरूर पहुंचती है।

CM Dhami

इस अवसर पर आश्रम की अधीक्षिका सुनीता सिंह, विजय लक्ष्मी, राधा, सीमा बिष्ट, खुशी खरबंदा, निशा डोभाल समेत तमाम बच्चे उपस्थित थे।

Related Post

Ayodhya Verdict

Ayodhya Verdict: फैसले से असंतुष्ट ओवैसी, कहा- हमें 5 एकड़ भूमि के प्रस्ताव को अस्वीकार करना चाहिए

Posted by - November 9, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। इसे फैसले को…
Jangid Suthar Samaj congratulated CM Bhajanlal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जांगिड़ सुथार समाज ने किया अभिनंदन

Posted by - March 17, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) से रविवार को जांगिड़ सुथार समाज के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में ओटीएस…