cm dhami

वीर शहीद केसरी चन्द उत्तराखण्डवासियों का गौरव: सीएम धामी

483 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आजाद हिन्द फौज के महानायक वीर शहीद केसरी चन्द (Veer Shaheed Kesari Chand) को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आजाद हिन्द फौज के महानायक शहीद केसरी चन्द जौनसार भावर के साथ ही सभी उत्तराखण्डवासियों के गौरव है। मुख्यमंत्री ने राज्य के संग्रहालय में वीर शहीद केसरी चन्द का चित्र स्थापित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) बुधवार सायं पेवेलियन ग्राउण्ड पर वीर शहीद केसरी चन्द के 103वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वीर शहीद केसरी चन्द युवा समिति को शहीद केसरी चन्द के जन्मोत्सव पर इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए समिति को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही देहरादून स्थित लैंसडाउन चौक का नाम शहीद केसरी चन्द के नाम पर रखे जाने संबंधी समिति की मांग पर विचार करने की बात कही।

पेवेलियन ग्राउण्ड में वीर शहीद केसरी चन्द के 103वें जन्मोत्सव पर आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विशेषकर उत्तराखण्ड के युवाओं को हमारे वीर शहीदों के जीवन से प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सैनिक पुत्र होने के नाते वीर सैनिकों के कार्यक्रमों में आना उनके लिए हमेशा एक गौरव का क्षण होता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद बोस ने जब आजाद हिन्द फौज का गठन किया तो उत्तराखण्ड के बहुत से वीर सपूत भी इसमें शामिल हुए। नेताजी के आह्वाहन पर हमारे राज्य के बहादुर सैनिक भी अपना सर्वोच्च बलिदान देने के लिए आगे आए। हमें अपनी सैनिक विरासत पर गर्व है। उत्तराखंड के वीर सपूत शहीद केसरी चन्द ने भी आजाद हिन्द फौज में शामिल होकर भारत की आजादी के संघर्ष में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका बलिदान उत्तराखण्डवासियों को सदैव याद रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

सीएम धामी ने कमलेश गिरी के परिजनों से की बात

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीर शहीद केसरी चन्द के पौत्र टी आर शर्मा एवं युवा गायक अभिनव चौहान को भी सम्मानित किया। हारूल नृत्य पर आधारित पोस्टर भी जारी किया। इस मौके पर विधायक सविता कपूर सहित बड़ी संख्या में जौनसार क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Related Post

धूप को बांधने चले तुगलक’- दैनिक भास्कर पर छापे को लेकर पत्रकार का मोदी सरकार पर तंज

Posted by - July 23, 2021 0
देश भर में दैनिक भास्कर समूह के कई कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापे मारे, भारत समाचार चैनल के दफ्तरों…
CM Dhami

सीएम धामी ने अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ियों के साथ किया भ्रमण

Posted by - December 17, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने  शनिवार को अंबेडकर स्टेडियम, देहरादून में देश के अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ियों के साथ…
CM Bhajan Lal Sharma

रिक्त पदों का कैलेण्डर बनाकर समय से आयोजित होंगी भर्तियां : मुख्यमंत्री शर्मा

Posted by - June 29, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan lal Sharma) ने कहा कि विकसित एवं उत्कृष्ट राजस्थान बनाने में युवा शक्ति की…