CM Dhami

CM धामी ने पं. गोविंद बल्लभ पंत को किया नमन

497 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पंत (Pt. Govind Ballabh Pant ) का उनकी जयंती के अवसर पर भावपूर्ण स्मरण किया है। पं. गोविन्द वल्लभ पंत को मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक बताया।

उन्होंने कहा कि पं. पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगारी प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त इन बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई।

पं. पंत ने महात्मा गांधी के आह्वान पर असहयोग आन्दोलन में भागीदारी के साथ राजनैतिक जीवन की शुरूआत की थी। स्वतंत्रता आन्दोलन के दौर में साइमन कमीशन के बहिष्कार एवं नमक सत्याग्रह में भी भाग लिया था।

हमारे युवाओं में प्रतिभा की कमी नही: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पं. गोविन्द बल्लभ पंत का संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिये सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

Related Post

cm yogi

नए मानक स्थापित करेगी मेरठ की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटीः योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 22, 2026 0
मेरठ । मेरठ के सरधना क्षेत्र में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत राज्य में नए मानक…
CM Yogi inaugurated Khadi Mahotsav 2025 in Lucknow

उत्तर प्रदेश का ब्रांड ओडीओपी आज देश और दुनिया में धूम मचा रहा है- सीएम योगी

Posted by - January 11, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने खादी महोत्सव 2025 (Khadi Mahotsav) का भव्य उद्घाटन किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी…
CM Yogi and Rajnath Singh unveiled the statue of warrior Uda Devi Pasi.

हर हिंदुस्तानी के लिए प्रेरणा हैं वीरांगना ऊदा देवीः सीएम योगी

Posted by - November 16, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारत की स्वाधीनता में वीरों व वीरांगनाओं का योगदान अविस्मरणीय है।…