CM Dhami

पूर्व CM खंडूरी को धामी की श्रद्धांजलि, बोले— उत्तराखंड ने खोया जनप्रिय और दूरदर्शी नेता

4 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्वर्गीय मेजर जनरल Bभुवन सिंह खंडूरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ प्रवास से देहरादून पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री बसंत विहार स्थित खंडूरी आवास पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित कर विनम्र नमन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण के मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद खंडूरी ने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी उच्च आदर्श स्थापित किए तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत आधार देने में खंडूरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अपने कार्यकाल में उन्होंने जनहित और राज्यहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई दूरदर्शी निर्णय लिए, जिनका लाभ आज भी प्रदेशवासियों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय खंडूरी की पुत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष Rऋतु खंडूरी भूषण सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षति केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार और समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस दौरान अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Related Post

पीएम-केयर फंड

राष्ट्रपति ने ‘पीएम-केयर फंड’ में कोरोना से जंग के लिए एक माह का वेतन दान किया

Posted by - March 29, 2020 0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए ‘पीएम-केयर फंड’ में अपने एक माह…
CM Dhami

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए सुभाष राणा का चयन, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

Posted by - January 3, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित होने पर सुभाष राणा (Subhash Rana) को…
SDM Hari Giri has taken charge on the instructions of the DM.

जिले के सभी उच्च स्तरीय अधिकारी डटे हैं आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पहले दिन से ही

Posted by - September 22, 2025 0
डीएम के निर्देश पर देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि…
CM Dhami

सीएम धामी ने 20 करोड़ से अधिक की लागत से नर्सिंग कॉलेज का किया शिलान्यास

Posted by - November 14, 2022 0
देहरादून/रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सोमवार को कहा कि इस क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज के बनने से क्षेत्र के बच्चों…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण से दिया “हर घर योग, हर जन निरोग’’ का संदेश

Posted by - June 21, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…